बुलंदशहर के स्याना हाईवे पर ट्रक-बाइक टक्कर,पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया शव,एक की मौत:एक घायल...TV Newsकल तक
Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक
November 01, 2025
स्याना-बुलंदशहर हाईवे मार्ग पर एक तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में बाइक चालक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को हायर सेंटर रेफर किया गया है। यह घटना नगर के बुलंदशहर हाईवे मार्ग स्थित ग्राम बरौली वासुदेवपुर के पास हुई। कोतवाली प्रभारी यज्ञदत्त शर्मा ने बताया कि बरौली वासुदेवपुर निवासी 20 वर्षीय हर्षित कुमार अपने पड़ोसी चांद मोहम्मद के साथ बाइक पर बुलंदशहर जा रहा था। गांव के निकट हाईवे पर सामने से आ रहे ट्रक ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। दुर्घटना में हर्षित कुमार की मौके पर ही मृत्यु हो गई। मृतक के परिजनों ने बताया कि हर्षित हेलमेट पहने हुए था। वहीं, चांद मोहम्मद गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसकी गंभीर हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने उसे हायर सेंटर भेज दिया है। सूचना मिलने पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और मृतक के शव को कब्जे में ले लिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
Related Articles
खुर्जा के महामंडलेश्वर स्वामी निखिलेश्वरानंद का भव्य अभिनंदन:श्रीजी संकीर्तन मंडल ने किया अभिनंदन, संतों-रसिकों के सानिध्य में श्रद्धालु भक्तिमय...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • May 11, 2026
बुलंदशहर में स्मार्ट मीटर अब पोस्टपेड:पहला बिल 10 जून को,एक लाख उपभोक्ताओं को मिलने लगे संदेश...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • May 11, 2026
बुलंदशहर में 33 चौकी इंचार्ज का तबादला:ज्ञानेंद्र सागर खुर्जा जंक्शन चौकी प्रभारी,अपराध नियंत्रण के लिए एसएसपी ने लिया बड़ा एक्शन...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • May 11, 2026