राज्यसभा सांसद डॉ. कल्पना सैनी बुलंदशहर पहुंचीं:बोलीं-महिलाओं के सशक्त होने पर ही देश आत्मनिर्भर बनेगा...TV Newsकल तक
Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक
October 31, 2025
बुलंदशहर में भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा ने 'आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान' के तहत एक जिला महिला सम्मेलन का आयोजन किया। गुरुवार को हुए इस कार्यक्रम में उत्तराखंड से राज्यसभा सांसद डॉ. कल्पना सैनी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं। उन्होंने कहा कि महिलाएं समृद्ध और मजबूत होंगी तभी देश आत्मनिर्भर बनेगा। सम्मेलन में भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष (महिला मोर्चा) प्रिया अग्रवाल और भाजपा जिलाध्यक्ष विकास चौहान भी विशिष्ट अतिथि के तौर पर मौजूद थे। डॉ. कल्पना सैनी ने अपने संबोधन में कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में महिलाओं का सशक्तिकरण भारत के विकास का मुख्य आधार बन गया है।उन्होंने जोर दिया कि आत्मनिर्भर भारत तभी साकार हो सकता है जब देश की महिलाएं सशक्त और आत्मनिर्भर बनें। उन्होंने यह भी बताया कि आज महिलाएं हर क्षेत्र में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर रही हैं और भाजपा सरकार उनके लिए नए अवसर प्रदान कर रही है। सांसद सैनी ने महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे 'आत्मनिर्भर भारत' का संदेश समाज की हर महिला तक पहुंचाएं, जिससे प्रत्येक महिला आर्थिक, सामाजिक और राजनीतिक रूप से सशक्त हो सके। भाजपा जिलाध्यक्ष विकास चौहान ने कहा कि किसी भी राष्ट्र की प्रगति महिलाओं की भागीदारी के बिना अधूरी है। उन्होंने भाजपा संगठन में महिला कार्यकर्ताओं के अभूतपूर्व योगदान की सराहना करते हुए कहा कि महिला मोर्चा की ऊर्जा और संगठनात्मक शक्ति ही आत्मनिर्भर भारत की सच्ची पहचान है। उन्होंने 'आत्मनिर्भर भारत' अभियान में महिलाओं को सबसे बड़ी प्रेरक शक्ति बताते हुए कहा कि हर महिला के आत्मविश्वास से आगे बढ़ने पर ही राष्ट्र सशक्त होगा। विशिष्ट अतिथि प्रिया अग्रवाल ने कहा कि भाजपा महिला मोर्चा केवल एक राजनीतिक संगठन नहीं, बल्कि सेवा और सशक्तिकरण का आंदोलन है। इस अवसर पर महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष शशि शर्मा, विधायक मीनाक्षी सिंह, पूर्व विधायक विमला सोलंकी, अनीता लोधी, नगर पालिका अध्यक्ष दीप्ति मित्तल, राजबाला सैनी, जिला पंचायत सदस्य अल्पना जादौन, जिला उपाध्यक्ष उषा बंसल और कल्पना, जिला महामंत्री संजय गुर्जर, जिला उपाध्यक्ष दीपक ऋषि, पूजा गुप्ता तथा सुधा शर्मा सहित कई अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
Related Articles

बुलंदशहर में चैत्र नवरात्रि का आठवां दिन:मंदिरों में उमड़ी भीड़,मां महागौरी की पूजा-अर्चना...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • March 26, 2026
कांग्रेस ने खुर्जा में गैस एजेंसी पर बांटे गुलाब:भाईचारे और मोहब्बत का दिया संदेश, कहा- कुछ लोग माहौल खराब कर रहे...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • March 26, 2026
बसपा पूर्व जिलाध्यक्ष के स्टोर पर फर्जी अफसरों की रेड:लोगों ने पकड़कर पीटा,आईकार्ड मांगते ही भागने लगे;पुलिस को सौंपा...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • March 26, 2026