मां अवंतिका देवी मंदिर का हुआ जीर्णोद्धार:महाभारत कालीन मंदिर श्रीकृष्ण-रुक्मिणी विवाह का साक्षी...TV Newsकल तक
Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक
October 31, 2025
बुलंदशहर से करीब 50 किलोमीटर दूर स्थित पौराणिक मां अवंतिका देवी मंदिर का प्रशासनिक पहल पर करीब 10 करोड़ रुपये की लागत से जीर्णोद्धार किया गया है। पर्यटन विभाग और जिला पंचायत के संयुक्त प्रयासों से इस मंदिर को नए स्वरूप में संवारा गया है। आधुनिक तकनीक के प्रयोग से मंदिर को भव्य रूप दिया गया है। रात के समय इसकी जगमगाती सुंदरता श्रद्धालुओं को आकर्षित कर रही है। महाभारत काल से जुड़ा यह मंदिर धार्मिक और ऐतिहासिक दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण माना जाता है। मान्यता है कि मां रुक्मिणी यहां प्रतिदिन गंगा स्नान के बाद मां अवंतिका देवी की पूजा करती थीं। कहा जाता है कि भगवान श्रीकृष्ण ने रुक्मिणी का हरण इसी स्थल से किया था, जब कुंदनपुर (वर्तमान आहार) के राजा भीष्मक का पुत्र रुक्म अपने मित्र शिशुपाल से रुक्मिणी का विवाह कराना चाहता था। इसके बाद हुए भीषण युद्ध में भगवान श्रीकृष्ण ने रुक्म और शिशुपाल को परास्त किया था। यही वह स्थान है जहां भगवान श्रीकृष्ण और रुक्मिणी का विवाह संपन्न हुआ था। मां अवंतिका देवी मंदिर को धार्मिक पर्यटन स्थल के रूप में विकसित किया जा रहा है। आज भी आसपास के गांवों के नाम उस विवाह की रस्मों से जुड़े हुए हैं, जो इस स्थल के ऐतिहासिक महत्व को दर्शाते हैं। प्रशासन ने आहार रोड से मंदिर तक करीब 6 किमी की सीसी रोड और डाबर रोड का निर्माण कराया है, जिससे श्रद्धालुओं और पर्यटकों को पहुंचने में सुविधा हो रही है। स्थानीय प्रशासन का कहना है कि मंदिर परिसर में लाइटिंग, पार्किंग, जल सुविधा और हरियाली व्यवस्था को और सुदृढ़ किया जा रहा है। इसके साथ ही यहां धार्मिक मेलों और सांस्कृतिक आयोजनों को भी बढ़ावा देने की योजना है। इस पहल से उम्मीद है कि बुलंदशहर का यह पौराणिक मंदिर अब धार्मिक आस्था के साथ-साथ पर्यटन का भी प्रमुख केंद्र बनेगा।
Related Articles

बुलंदशहर में चैत्र नवरात्रि का आठवां दिन:मंदिरों में उमड़ी भीड़,मां महागौरी की पूजा-अर्चना...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • March 26, 2026
कांग्रेस ने खुर्जा में गैस एजेंसी पर बांटे गुलाब:भाईचारे और मोहब्बत का दिया संदेश, कहा- कुछ लोग माहौल खराब कर रहे...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • March 26, 2026
बसपा पूर्व जिलाध्यक्ष के स्टोर पर फर्जी अफसरों की रेड:लोगों ने पकड़कर पीटा,आईकार्ड मांगते ही भागने लगे;पुलिस को सौंपा...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • March 26, 2026