खुर्जा में गोपाष्टमी पर्व मनाया गया:महिलाओं ने किया पूजन,नगर की गौशालाओं में हुआ आयोजन...TV Newsकल तक
Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक
October 30, 2025
खुर्जा में गुरुवार को गोपाष्टमी का पर्व श्रद्धा और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर नगर की विभिन्न गौशालाओं में गौमाता का पूजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में महिलाओं ने भाग लिया। श्री भक्त हनुमान सेवा समिति ट्रस्ट के जिलाध्यक्ष डी.सी. गुप्ता (कांटे वाले) ने श्री गऊ रक्षिणी सभा (रजि.) खुर्जा को गौमाता के लिए कंबल, गुड़ और दान-दक्षिणा भेंट की। उन्होंने गौमाता का आशीर्वाद भी लिया इस कार्यक्रम में सरिता गुप्ता सहित वैशाली कॉलोनी की अनेक महिलाओं ने गौमाता का पूजन, आरती और प्रसाद वितरण किया। गौशालाओं में साफ-सफाई के विशेष इंतजाम किए गए थे। डी.सी. गुप्ता ने बताया कि गोपाष्टमी का पर्व कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि को मनाया जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इसी दिन भगवान श्रीकृष्ण को वृंदावन में गौसंरक्षण और गोपालन की जिम्मेदारी सौंपी गई थी। इस अवसर पर प्रणिता गुप्ता, सरिता गुप्ता, मंजू गुप्ता, अंजू गुप्ता और राजकुमारी वर्मा सहित कई श्रद्धालु उपस्थित रहे। इसके अतिरिक्त, खुर्जा के कॉलेज रोड स्थित गौशाला में भी सुबह से ही पूजन के लिए महिलाओं की अच्छी खासी भीड़ रही।
Related Articles
बुलंदशहर- जुलाई माह में पुलिस ने गुम व खोए 146 मोबाइल फोन किए बरामद।
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • August 08, 2026
बुलंदशहर : 30 वर्षीय युवक ने गंगावली पुल से शराब के नशे में नहर में लगाई छलांग
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • August 08, 2026
बुलंदशहर में पुलिस की मुस्तैदी से टले दो बड़े हादसे:नहर और नदी में कूदीं दो महिलाओं की बचाई गई जान
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • August 08, 2026