बुलंदशहर में पुलिस मुठभेड़ में बदमाश घायल:अवैध हथियार बरामद,युवती से छेड़छाड़ के आरोपी को पैर में गोली...TV Newsकल तक

RKRTNत

Reporter Kadeem Rajput TV Newsकल तक

June 25, 2025

बुलंदशहर में पुलिस मुठभेड़ में बदमाश घायल:अवैध हथियार बरामद,युवती से छेड़छाड़ के आरोपी को पैर में गोली...TV Newsकल तक

बुलंदशहर में थाना सिकंदराबाद पुलिस ने एक छेड़छाड़ के आरोपी को मुठभेड़ में गिरफ्तार किया है। पुलिस टीम संतपुरा नहर पुल पर संदिग्धों की चेकिंग कर रही थी। इस दौरान ग्राम बराल की तरफ से एक व्यक्ति आता दिखा।

पुलिस को देखकर वह नहर की पटरी की तरफ भागने लगा। घेराबंदी के दौरान बदमाश ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली आरोपी के पैर में लगी।

घायल बदमाश की पहचान तालिब पुत्र साकिर के रूप में हुई है। वह सिकंदराबाद के गद्दीवाड़ा का रहने वाला है। तालिब ने भाटियावाड़ा में एक स्कूली छात्रा के साथ छेड़छाड़ और मारपीट की थी।

उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने उसके पास से अवैध हथियार और कारतूस बरामद किए हैं।

Published on June 25, 2025 by Reporter Kadeem Rajput TV Newsकल तक