बुलंदशहर की डिबाई तहसील को मिलाकर बनाने की तैयारी:कल्याण सिंह नगर बन सकता है नया जिला,अलीगढ़ की अतरौली,डीएम बोले- मांगी गई आख्या...TV Newsकल तक
Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक
October 29, 2025
उत्तर प्रदेश में जल्द ही एक नया जनपद 'कल्याण सिंह नगर' बन सकता है। यह नया जिला अलीगढ़ और बुलंदशहर के कुछ हिस्सों को मिलाकर प्रस्तावित है। पूर्व मुख्यमंत्री पद्म विभूषण कल्याण सिंह के नाम पर इस जिले के गठन का प्रस्ताव उनके बेटे और पूर्व सांसद राजवीर सिंह 'राजू भैया' ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को दिया था। इस प्रस्ताव पर अब राजस्व परिषद ने कार्यवाही शुरू कर दी है। राजस्व परिषद के आयुक्त ने अलीगढ़ और बुलंदशहर के जिलाधिकारियों से कमिश्नर के माध्यम से इस संबंध में आख्या मांगी है। प्रस्ताव के अनुसार, बुलंदशहर की डिबाई तहसील और अलीगढ़ की अतरौली तहसील व कस्बा गंगीरी को मिलाकर 'कल्याण सिंह नगर' नाम से नया जिला बनाया जाएगा। यह नया जिला पूर्व सीएम की जन्मभूमि गांव मढ़ौली (तहसील अतरौली) को केंद्र में रखकर प्रस्तावित है। राजवीर सिंह ने 8 अगस्त को मुख्यमंत्री को लिखे पत्र में कहा था कि कल्याण सिंह ने अपना जीवन प्रदेश के विकास को समर्पित किया, लेकिन उनकी जन्मभूमि अतरौली अभी भी विकास की राह देख रही है। उन्होंने बाबूजी की जन्मभूमि को पहचान दिलाने के लिए उनके नाम पर नया जिला बनाने की मांग की थी। राजस्व परिषद के आयुक्त राम कुमार द्विवेदी ने दोनों जिलों से औचित्यपूर्ण रिपोर्ट मांगी है। यदि यह प्रस्ताव स्वीकृत होता है, तो यह उत्तर प्रदेश का 76वां जिला होगा। रिपोर्ट मिलने के बाद शासन स्तर पर नए जिले के सृजन पर निर्णय लिया जाएगा। अलीगढ़ के जिलाधिकारी राजीव रंजन ने बताया- जनप्रतिनिधियों द्वारा शासन से मांग की गई थी। जिसके चलते अलीगढ़ और बुलंदशहर के जिलाधिकारियों से आख्या मांगी गई थी। इसमें आगे कार्रवाई करते हुए जिले बनाने के जो मानक हैं, उसके अनुसार परीक्षण कर राजस्व विभाग को रिपोर्ट भेजी जाएगी। अलीगढ़ के अतरौली और गंगीरी और बुलंदशहर के डिबाई इसमें महत्वपूर्ण स्थान रखेंगे। शासन स्तर से ही इसमें अग्रिम एक्शन होगा।
Related Articles
बुलंदशहर- जुलाई माह में पुलिस ने गुम व खोए 146 मोबाइल फोन किए बरामद।
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • August 08, 2026
बुलंदशहर : 30 वर्षीय युवक ने गंगावली पुल से शराब के नशे में नहर में लगाई छलांग
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • August 08, 2026
बुलंदशहर में पुलिस की मुस्तैदी से टले दो बड़े हादसे:नहर और नदी में कूदीं दो महिलाओं की बचाई गई जान
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • August 08, 2026