शिकारपुर में पुलिस मुठभेड़ में लूट का आरोपी गिरफ्तार:अवैध असलहा व चोरी की बाइक बरामद,जवाबी फायरिंग में घायल हुआ बदमाश...TV Newsकल तक
Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक
October 29, 2025
बुलंदशहर के शिकारपुर थाना क्षेत्र में बुधवार रात पुलिस और एक वांछित बदमाश के बीच मुठभेड़ हो गई। लूट की घटना में वांछित बदमाश अरुण कुमार पुलिस की जवाबी फायरिंग में घायल हो गया, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने उसके कब्जे से एक अवैध असलहा, कारतूस और चोरी की बाइक बरामद की है सीओ डिबाई शोभित कुमार ने बताया कि शिकारपुर पुलिस टीम बुधवार रात शिकारपुर/खुर्जा रोड पर पंचगई गेट के पास संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान बादशाहपुर पचगई की ओर से एक संदिग्ध बाइक सवार आता दिखा। पुलिस टीम ने उसे रोकने का प्रयास किया, लेकिन वह नहीं रुका और पुलिस पर फायरिंग करते हुए तेजी से बाइक मोड़कर भागने लगा। पुलिस टीम ने बदमाश का पीछा किया और घेराबंदी की। खुद को घिरा देखकर बदमाश ने पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से दोबारा फायरिंग की। आत्मरक्षा में की गई पुलिस की जवाबी फायरिंग में बदमाश के पैर में गोली लगी और वह घायल हो गया। घायल अवस्था में उसे गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार बदमाश की पहचान हापुड़ के हाफिजपुर थाना क्षेत्र स्थित झंडा मुशर्रफपुर निवासी अरुण कुमार पुत्र बाबू के रूप में हुई है। उसे उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है। पुलिस के अनुसार, अरुण कुमार एक शातिर लुटेरा है और 17 जून 2025 को शिकारपुर थाना क्षेत्र में हुई बाइक लूट की घटना में वांछित था। इस संबंध में थाना शिकारपुर में मु0अ0सं0-212/2025 धारा 309(4), 317(2) बीएनएस पंजीकृत है, जिसमें उसके एक साथी को पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। बदमाश के कब्जे से एक चोरी की स्प्लेंडर बाइक (बिना नंबर प्लेट), एक 315 बोर का तमंचा, दो जिंदा कारतूस और एक खोखा कारतूस बरामद हुआ है। इसके अलावा, पूर्व में लूटी गई बाइक के दस्तावेज भी मिले हैं। इस मुठभेड़ और बरामदगी के संबंध में थाना शिकारपुर में मु0अ0सं0 416/2025 109(1)/317(5) बीएनएस और 9/25/27 आयुध अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त अरुण कुमार का आपराधिक इतिहास है। इस कार्रवाई को अंजाम देने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक चन्दगीराम, उपनिरीक्षक नईम अख्तर, उपनिरीक्षक अमन कुमार, उपनिरीक्षक गौरव कुमार, उपनिरीक्षक वीकेश कुमार, हेड कांस्टेबल उपेन्द्र वर्मा, कांस्टेबल बलदेव सिंह, कांस्टेबल कुलदीप और कांस्टेबल विशाल कुमार शामिल थे। उसके खिलाफ थाना शिकारपुर, बुलंदशहर और थाना बिसरख, गौतमबुद्ध नगर में विभिन्न धाराओं के तहत कई मामले दर्ज हैं, जिनमें मु0अ0सं0 212/2025, मु0अ0सं0 416/2025 और मु0अ0सं0 0419/2025 शामिल हैं। अभियुक्त को न्यायालय के समक्ष पेश कर जेल भेजा जा रहा है।
Related Articles

बुलंदशहर में चैत्र नवरात्रि का आठवां दिन:मंदिरों में उमड़ी भीड़,मां महागौरी की पूजा-अर्चना...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • March 26, 2026
कांग्रेस ने खुर्जा में गैस एजेंसी पर बांटे गुलाब:भाईचारे और मोहब्बत का दिया संदेश, कहा- कुछ लोग माहौल खराब कर रहे...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • March 26, 2026
बसपा पूर्व जिलाध्यक्ष के स्टोर पर फर्जी अफसरों की रेड:लोगों ने पकड़कर पीटा,आईकार्ड मांगते ही भागने लगे;पुलिस को सौंपा...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • March 26, 2026