बुलंदशहर में लापता युवक की ट्रेन से गिरकर मौत:शिनाख्त के बाद परिजनों को सूचना दी गई,गंगरोल हाल्ट के पास मिला शव...TV Newsकल तक
Reporter kadeem Rajput TV Newsकल तक
October 27, 2025
बुलंदशहर के गंगरोल रेलवे हाल्ट के पास ट्रेन से गिरने के कारण एक युवक की मृत्यु हो गई। सूचना मिलने पर चोला थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव की शिनाख्त का प्रयास किया। मृतक की पहचान आलोक पुत्र राजेश कुमार के रूप में हुई है, जो जालौन जिले के जालौन सिटी थाना क्षेत्र के नया रोहतान का निवासी था। चोला थाना पुलिस ने उसके परिजनों से संपर्क किया। परिजनों ने पुलिस को बताया कि आलोक दिल्ली के उत्तम नगर में किराए पर रहता था और गुड़गांव के सेक्टर 44 में काम करता था। वह कुछ दिनों से लापता था, जिसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट उसके चचेरे भाई पवन कुमार ने 26 अक्टूबर, 2025 को द्वारका के बिंदापुर पुलिस स्टेशन में जीडी नंबर 0017A के तहत दर्ज कराई थी। प्रारंभ में, चोला स्टेशन मास्टर ने बताया कि यह मामला जीआरपी खुर्जा के अधिकार क्षेत्र में आएगा। इसके बाद, चोला थाना पुलिस ने पंचायतनामा की कार्रवाई पूरी की और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए मोर्चरी भेज दिया। हालांकि, जीआरपी खुर्जा के पहुंचने पर यह स्पष्ट हुआ कि गंगरोल हाल्ट रेलवे के कागजों में स्टेशन के रूप में दर्ज नहीं है, इसलिए कार्रवाई सिविल पुलिस द्वारा की जाएगी। चोला थाना प्रभारी बलराम सेंगर ने बताया कि परिजनों को सूचित कर दिया गया है और पोस्टमॉर्टम के बाद शव उन्हें सौंप दिया जाएगा।
Related Articles
बुलंदशहर- जुलाई माह में पुलिस ने गुम व खोए 146 मोबाइल फोन किए बरामद।
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • August 08, 2026
बुलंदशहर : 30 वर्षीय युवक ने गंगावली पुल से शराब के नशे में नहर में लगाई छलांग
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • August 08, 2026
बुलंदशहर में पुलिस की मुस्तैदी से टले दो बड़े हादसे:नहर और नदी में कूदीं दो महिलाओं की बचाई गई जान
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • August 08, 2026