आगरा में सड़क हादसे में कांस्टेबल की मौत:तीन दिन पहले घर आकर परिवार से मिले थे,ड्यूटी से लौटते वक्त हुआ हादसा...TV Newsकल तक
Reporter kadeem Rajput TV Newsकल तक
October 27, 2025
राजस्थान के सूरतगढ़ से दबिश देकर लौट रहे यूपी पुलिस के हेड कॉन्स्टेबल गौरव प्रताप सिंह की रविवार सुबह सड़क हादसे में मौत हो गई। यह हादसा आगरा के फतेहपुर सीकरी क्षेत्र में हुआ। हादसे की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। गौरव तीन दिन पहले ही घर आए थे और परिवार व ग्रामीणों से मुलाकात के बाद ड्यूटी पर लौटे थे। खुर्जा देहात क्षेत्र के लखावटी गांव निवासी गौरव प्रताप सिंह (35) वर्ष 2011 में उत्तर प्रदेश पुलिस में भर्ती हुए थे। फिलहाल उनकी तैनाती आगरा के निबोहरा थाना क्षेत्र में थी। रविवार सुबह वह पुलिस टीम के साथ सूरतगढ़ से लौट रहे थे। फतेहपुर सीकरी के पास उनकी गाड़ी हादसे का शिकार हो गई, जिसमें गौरव की मौके पर ही मौत हो गई।
पुलिस परिवार में पसरा सन्नाटा...
गौरव प्रताप सिंह के पिता बेबी का करीब दस साल पहले निधन हो चुका है। उनकी मां रजनी का रो-रोकर बुरा हाल है। बड़े भाई विक्रम राणा भी यूपी पुलिस में मुजफ्फरनगर में तैनात हैं। गौरव की पत्नी स्वाति और छह वर्षीय बेटा दर्श अलीगढ़ के गभाना क्षेत्र के मडोला गांव में रहते हैं।
अंतिम संस्कार में उमड़ा जनसैलाब...
हादसे की सूचना मिलते ही परिवारजन लखावटी गांव से आगरा के लिए रवाना हो गए। देर रात पुलिस सम्मान के साथ गौरव प्रताप सिंह का अंतिम संस्कार किया गया। ग्रामीणों ने कहा- “गौरव बेहद मिलनसार और मददगार स्वभाव के थे, पूरे गांव को उनकी शहादत पर गर्व है।
Related Articles
खुर्जा के महामंडलेश्वर स्वामी निखिलेश्वरानंद का भव्य अभिनंदन:श्रीजी संकीर्तन मंडल ने किया अभिनंदन, संतों-रसिकों के सानिध्य में श्रद्धालु भक्तिमय...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • May 11, 2026
बुलंदशहर में स्मार्ट मीटर अब पोस्टपेड:पहला बिल 10 जून को,एक लाख उपभोक्ताओं को मिलने लगे संदेश...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • May 11, 2026
बुलंदशहर में 33 चौकी इंचार्ज का तबादला:ज्ञानेंद्र सागर खुर्जा जंक्शन चौकी प्रभारी,अपराध नियंत्रण के लिए एसएसपी ने लिया बड़ा एक्शन...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • May 11, 2026