बुलंदशहर में पुलिस और नगर पालिका ने की कार्रवाई:काला आम चौराहे से भूड़ तक अतिक्रमण हटा,दोबारा कब्जे पर कार्रवाई की चेतावनी...TV Newsकल तक
Reporter kadeem Rajput TV Newsकल तक
October 27, 2025
बुलंदशहर में पुलिस, प्रशासन और नगर पालिका की संयुक्त टीम ने आज काला आम चौराहे से भूड़ की ओर जाने वाले मार्ग पर अवैध अतिक्रमण हटाया। यह कार्रवाई शहर को स्वच्छ बनाने और यातायात व्यवस्था को सुचारु रखने के उद्देश्य से की गई। नागरिकों को जाम की समस्या से निजात दिलाने के लिए एक विशेष अतिक्रमण हटाओ अभियान शुरू किया गया है। प्रथम चरण में यह अभियान 15 दिनों तक चलेगा, जिसमें काला आम चौराहे से भूड़, स्याना अड्डा, अंसारी रोड, डीएम रोड, पुलिस लाइन और कलेक्ट्रेट रोड जैसे प्रमुख मार्ग शामिल होंगे। अधिकारियों ने बताया कि यह अभियान तब तक जारी रहेगा जब तक शहर पूरी तरह से अतिक्रमण मुक्त नहीं हो जाता। इसके तहत शहर के प्रमुख बाजारों, चौराहों और मुख्य सड़कों पर दुकानदारों द्वारा सड़क पर रखे गए सामान, ठेले-खोमचे और अवैध पार्किंग जैसे कब्जों को हटाया जाएगा, जिनके कारण अक्सर यातायात बाधित होता है। आम जनता से भी इस अभियान में सहयोग करने की अपील की गई है। अधिकारियों ने चेतावनी दी है कि एक बार अतिक्रमण हटाने के बाद यदि कोई पुन नियमों का उल्लंघन करता पाया गया, तो उनके विरुद्ध नियमानुसार कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इस अतिक्रमण हटाओ अभियान के दौरान उप जिलाधिकारी सदर दिनेश चंद्र, नगर पालिका के ईओ अश्विनी कुमार और कोतवाली नगर के प्रभारी निरीक्षक धर्मेंद्र राठौर सहित संबंधित कर्मचारी मौजूद रहे।
Related Articles
बुलंदशहर- जुलाई माह में पुलिस ने गुम व खोए 146 मोबाइल फोन किए बरामद।
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • August 08, 2026
बुलंदशहर : 30 वर्षीय युवक ने गंगावली पुल से शराब के नशे में नहर में लगाई छलांग
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • August 08, 2026
बुलंदशहर में पुलिस की मुस्तैदी से टले दो बड़े हादसे:नहर और नदी में कूदीं दो महिलाओं की बचाई गई जान
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • August 08, 2026