बुलंदशहर के काला आम चौराहे पर कई लोग चोटिल:सड़क पर फैले तेल से बाइक सवार फिसले,ट्रांसफॉर्मर से फैला था तेल...TV Newsकल तक
Reporter kadeem Rajput TV Newsकल तक
October 25, 2025
बुलंदशहर के काला आम चौराहे पर ट्रांसफार्मर का तेल फैलने से कई बाइक सवार फिसलकर चोटिल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका उपचार चल रहा है। यह घटना शुक्रवार को हुई, जब एक खराब ट्रांसफार्मर को ठीक करने के लिए ले जाया जा रहा था। इसी दौरान ट्रांसफार्मर से तेल सड़क पर फैल गया, जिससे पुलिस बूथ के पास का इलाका चिकना हो गया। दिल्ली से बुलंदशहर आ रहे फिरोज ने बताया कि वे अपनी पत्नी के साथ घर लौट रहे थे, तभी काला आम चौराहे पर उनकी बाइक फिसल गई। लगातार हो रही दुर्घटनाओं को देखते हुए, स्थानीय पुलिस ने तुरंत कार्रवाई की। उन्हें और उनकी पत्नी को गंभीर चोटें आई हैं।विनोद, सतीश, राहुल और गौरव सहित कई अन्य लोग भी इस घटना में घायल हुए हैं। फिसलन को कम करने और आगे की दुर्घटनाओं को रोकने के लिए सड़क पर बालू डलवाई गई, जिससे लोगों को राहत मिली।
Related Articles
बुलंदशहर- जुलाई माह में पुलिस ने गुम व खोए 146 मोबाइल फोन किए बरामद।
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • August 08, 2026
बुलंदशहर : 30 वर्षीय युवक ने गंगावली पुल से शराब के नशे में नहर में लगाई छलांग
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • August 08, 2026
बुलंदशहर में पुलिस की मुस्तैदी से टले दो बड़े हादसे:नहर और नदी में कूदीं दो महिलाओं की बचाई गई जान
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • August 08, 2026