बुलंदशहर में मंदिर के पुजारी को ईंटों से पीटा:मछली पकड़ने का विरोध, महंत पर जानलेवा हमला,हालत गंभीर...TV Newsकल तक
Reporter kadeem Rajput TV Newsकल तक
October 24, 2025
बुलंदशहर में अवैध रूप से मछली पकड़ने का विरोध करने पर एक मंदिर के महंत पर जानलेवा हमला किया गया। देहात कोतवाली क्षेत्र के मिलक मानिकपुर गांव स्थित शिव मंदिर के महंत शंकर गिरी को चार अज्ञात हमलावरों ने ईंटों से पीटकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। उन्हें बेहोशी की हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यह घटना 22 अक्टूबर की शाम को हुई, जब महंत शंकर गिरी ने मंदिर के पास वाले तालाब में चार लोगों को अवैध रूप से मछली पकड़ते देखा। उन्होंने उन्हें रोकने का प्रयास किया, जिस पर आरोपी उग्र हो गए और गाली-गलौज करने लगे। महंत द्वारा गाली-गलौज का विरोध करने पर हमलावरों ने उन पर ईंटों से ताबड़तोड़ वार किए। महंत गंभीर रूप से घायल होकर मौके पर ही बेहोश हो गए। वारदात को अंजाम देने के बाद सभी हमलावर फरार हो गए। महंत शंकर गिरी की तहरीर पर देहात पुलिस ने चार अज्ञात आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। गांव के लोगों ने बेहोशी की हालत में पड़े महंत को देखा और तत्काल उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि आरोपियों का पता लगाने के लिए आवश्यक कार्रवाई की जा रही है और उन्हें जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
Related Articles

बुलंदशहर में चैत्र नवरात्रि का आठवां दिन:मंदिरों में उमड़ी भीड़,मां महागौरी की पूजा-अर्चना...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • March 26, 2026
कांग्रेस ने खुर्जा में गैस एजेंसी पर बांटे गुलाब:भाईचारे और मोहब्बत का दिया संदेश, कहा- कुछ लोग माहौल खराब कर रहे...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • March 26, 2026
बसपा पूर्व जिलाध्यक्ष के स्टोर पर फर्जी अफसरों की रेड:लोगों ने पकड़कर पीटा,आईकार्ड मांगते ही भागने लगे;पुलिस को सौंपा...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • March 26, 2026