बुलंदशहर:होटल में मामी-भांजे ने खाया जहर:छापेमारी करने पहुंची पुलिस ने बचाया, घर से भागकर होटल में रुके थे दोनों....TV Newsकल तक
Reporter Kadeem Rajput TV Newsकल तक
June 24, 2025

बुलंदशहर में एक भांजा और उसकी मामी ने होटल में जहर खाकर सुसाइड की कोशिश की। दोनों को समय रहते पुलिस ने बचा लिया। पुलिस ने जब दोनों की तलाश में छापेमारी की तब वह गंभीर हालत में रूम में मिले, जहां से अस्पताल ले जाया गया। लड़का दिल्ली का रहने वाला है। वहीं महिला ग्रेटर नोएडा की रहने वाली थी उसकी शादी बुलंदशहर के जहांगीराबाद में हुई थी। मामी-भांजे के बीच लंबे समय से प्रेम संबंध चल रहा था। 17 जून को दोनों अपने घर से फरार हो गए। इसके बाद वे बुलंदशहर के एक होटल में ठहरे हुए थे। युवक के परिजनों ने 20 जून को दिल्ली के दयालपुर थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
इलाज के बाद हालत में सुधार-तुरंत दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। इलाज के बाद उनकी हालत में सुधार आया। इसके बाद दिल्ली पुलिस दोनों को अपने साथ ले गई। मामला दो दिन पहले का है, अब इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
दिल्ली में दर्ज थी गुमशुदगी-दिल्ली पुलिस को जब सूचना मिली कि दोनों बुलंदशहर के एक होटल में हैं, तो उन्होंने स्थानीय कोतवाली पुलिस से संपर्क किया। पुलिस ने रोडवेज स्थित होटल में छापेमारी की। वहां दोनों को जहर खाने के बाद गंभीर हालत में पाया गया।
Related Articles
बुलंदशहर में पहली बार हुई फेमोरल वेन रिकंस्ट्रक्शन सर्जरी:दिल्ली के डॉक्टरों की टीम ने आरोग्य अस्पताल में किया सफल ऑपरेशन....TV Newsकल तक
By Reporter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • August 23, 2025
अनूपशहर में सड़क हादसे में पिता-पुत्र की मौत:आरोपी के खिलाफ केस दर्ज,कार ने बाइक को मारी टक्कर...TV Newsकल तक
By Reporter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • July 31, 2025

निजी अस्पताल खुले में फेंक रहे कचरा:स्याना में बायोमेडिकल वेस्ट का गलत निस्तारण,स्वास्थ्य विभाग मौन...TV Newsकल तक
By Reporter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • July 17, 2025