बुलंदशहर के रायपुर में टोटके पर दो पक्षों में विवाद:पुलिस मौके पर पहुंची,बच्चों के मजाक से शुरू हुआ झगड़ा...TV Newsकल तक
Reporter kadeem Rajput TV Newsकल तक
October 22, 2025
बुलंदशहर के खुर्जा तहसील के रायपुर गांव में एक टोटके को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हो गया। यह विवाद बच्चों के आपसी मजाक से शुरू हुआ और जल्द ही बड़े झगड़े में बदल गया। विवाद की शुरुआत राहुल (अजय कश्यप के पुत्र) और बादल कश्यप (मास्टर सतीश सिंह के पुत्र) नामक दो बच्चों के बीच हुई। दोनों बच्चे साथ पढ़ते थे और आपस में मजाक कर रहे थे, जिसके दौरान उन्होंने एक-दूसरे के नाम लिए। बच्चों के मजाक ने जल्द ही गंभीर रूप ले लिया और दोनों परिवारों के बीच तनाव बढ़ गया। गांव के कुछ लोगों, जिनमें सूबेदार सिंह, श्रीपाल सिंह, यादों सिंह और मास्टर सतीश सिंह शामिल थे, ने हस्तक्षेप कर मामले को शांत करने का प्रयास किया। स्थिति इतनी बिगड़ गई कि दोनों पक्ष मारपीट के लिए तैयार हो गए। सूचना मिलने पर पुलिस प्रशासन भी मौके पर पहुंचा और दोनों पक्षों को समझाकर शांति बनाए रखने का आश्वासन दिया।
Related Articles
बुलंदशहर- जुलाई माह में पुलिस ने गुम व खोए 146 मोबाइल फोन किए बरामद।
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • August 08, 2026
बुलंदशहर : 30 वर्षीय युवक ने गंगावली पुल से शराब के नशे में नहर में लगाई छलांग
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • August 08, 2026
बुलंदशहर में पुलिस की मुस्तैदी से टले दो बड़े हादसे:नहर और नदी में कूदीं दो महिलाओं की बचाई गई जान
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • August 08, 2026