बुलंदशहर में दिनदहाड़े युवक का अपहरण:पुलिस ने युवक को किया बरामद,कार में खींचकर ले गए बदमाश...TV Newsकल तक
Reporter kadeem Rajput TV Newsकल तक
October 22, 2025
बुलंदशहर के कोतवाली नगर क्षेत्र में एक युवक का अपहरण कर लिया गया। सफेद रंग की कार में सवार कुछ लोगों ने इस घटना को अंजाम दिया। युवक को अगवा करने के बाद वे उसे लेकर फरार हो गए। यह पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने तत्काल नाकाबंदी की और अपहृत युवक को बरामद कर लिया। पुलिस के अनुसार, यह अपहरण प्रेम प्रसंग से जुड़ा हुआ मामला है। आरोप है कि युवती के परिजनों ने युवक का अपहरण किया था। अपहरणकर्ताओं ने युवक की पिटाई भी की, जिससे वह घायल हो गया। सीसीटीवी फुटेज की मदद से पुलिस ने आरोपियों की पहचान की है। उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और उनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। एएसपी ऋजुल ने बताया कि इस मामले में एफआईआर दर्ज कर आगे की जांच की जा रही है।
Related Articles
बुलंदशहर- जुलाई माह में पुलिस ने गुम व खोए 146 मोबाइल फोन किए बरामद।
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • August 08, 2026
बुलंदशहर : 30 वर्षीय युवक ने गंगावली पुल से शराब के नशे में नहर में लगाई छलांग
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • August 08, 2026
बुलंदशहर में पुलिस की मुस्तैदी से टले दो बड़े हादसे:नहर और नदी में कूदीं दो महिलाओं की बचाई गई जान
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • August 08, 2026