दो बच्चे अनाथ;बुलंदशहर में पति-पत्नी ने की आत्महत्या:पत्नी ने खाया जहर, पति ने लगाया फंदा....TV Newsकल तक

RKRTNत

Reporter Kadeem Rajput TV Newsकल तक

June 24, 2025

दो बच्चे अनाथ;बुलंदशहर में पति-पत्नी ने की आत्महत्या:पत्नी ने खाया जहर, पति ने लगाया फंदा....TV Newsकल तक

बुलंदशहर के डिबाई थाना क्षेत्र के गांव तुल्सीगढ़ी से एक दर्दनाक घटना सामने आई है, जहां पारिवारिक कलह के चलते एक दंपति ने आत्महत्या कर ली। प्राप्त जानकारी के अनुसार, पत्नी मिथलेश ने पहले ज़हरीले पदार्थ का सेवन कर अपनी जीवनलीला समाप्त की।

इसके कुछ ही समय बाद, पति दिगंबर ने भी गले में फंदा डालकर आत्महत्या कर ली। दोनों की शादी करीब दस साल पहले हुई थी।

बताया जा रहा है कि दोनों के बीच पिछले कुछ समय से घरेलू विवाद चल रहा था। यह दंपति अपने पीछे दो मासूम बच्चों को अनाथ छोड़ गया है।

सूचना मिलते ही डिबाई पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले की जांच जारी है। यह हृदयविदारक घटना पूरे क्षेत्र में शोक और चिंता का विषय बनी हुई है।

Published on June 24, 2025 by Reporter Kadeem Rajput TV Newsकल तक