जहांगीराबाद में जुलूस की शक्ल में पहुंचा कुख्यात का शव:समर्थकों ने लगाए जिंदाबाद के नारे,कार्फिले के साथ पहुंचा शव...TV Newsकल तक
Reporter Kadeem Rajput TV Newsकल तक
September 22, 2025
गाजियाबाद पुलिस ने शनिवार की रात एनकाउंटर में पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कुख्यात बलराम ठाकुर को मार गिराया। रविवार की देर रात उसका शव जहांगीराबाद स्थित घर पहुंचा। शव को ले जा रही एंबुलेंस के पीछे एक दर्जन से अधिक कारों का काफिला था। कारों में सवार युवक खिड़कियों से बाहर निकलकर बलराम ठाकुर जिंदाबाद के नारे लगा रहे थे। घर पहुंचने पर युवाओं ने 'बलराम ठाकुर, ठाकुर साहब अमर रहे' के नारे लगाए। बलराम के शव को देखने सैकड़ों की संख्या में लोग उनके घर पहुंचे। इस दौरान पुलिस मूकदर्शक बनी रही। एसपी देहात डॉक्टर तेजवीर सिंह और कोतवाली प्रभारी संजेश कुमार सिंह समेत कई थानों की पुलिस मौके पर तैनात थी। रात में भारी संख्या में पुलिस बल तैनात कर दिया गया। बलराम की मां श्रमवती ने पुलिस पर बेटे की जबरन हत्या का आरोप लगाया। सुबह पुलिस की निगरानी में शव को अनूपशहर के मस्तराम घाट ले जाया गया। वहां पुलिस की मौजूदगी में अंतिम संस्कार किया गया।
Related Articles
किसान लालाराम की हत्या क्राइम सीरियल देखकर की गई:पुलिस कातिल के करीब, परिवार के लोग रडार पर; एफएसएल रिपोर्ट का इंतजार...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • September 23, 2026
बुलंदशहर में गणपति विसर्जन, गंग नहर पर उमड़ा जनसैलाब:'गणपति बप्पा मोरया' के जयकारों के साथ श्रद्धालुओं ने दी बप्पा को भावभीनी विदाई...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • September 23, 2026
बुलंदशहर में लेखपालों का अनिश्चितकालीन बहिष्कार, प्रभार छोड़ा:8 सूत्रीय मांगों को लेकर प्रदर्शन, सरकारी काम ठप होने की आशंका...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • September 23, 2026