बुलंदशहर में ट्रैक्टर-ट्रॉली से आ रहे भक्तों की भीड़ से यातायात प्रभावित:दिल्ली के झंडेवालान मंदिर से ज्योत लेकर लौटे हजारों श्रद्धालु...TV Newsकल तक
Reporter Kadeem Rajput TV Newsकल तक
September 22, 2025
नवरात्रि से एक दिन पहले रविवार को दिल्ली के झंडेवालान माता मंदिर से हजारों श्रद्धालु ज्योत लेकर बुलंदशहर लौटे। श्रद्धालु अपने गांव, गली और मोहल्ले से इकट्ठा होकर दिल्ली गए थे। श्रद्धालु डीजे के साथ ट्रैक्टर-ट्रॉली में ज्योत लेकर आ रहे हैं। शनिवार शाम से ही श्रद्धालुओं की भीड़ के कारण शहर का यातायात प्रभावित हुआ। काला आम से स्याना अड्डा रोड पर वाहनों की अधिक संख्या से जाम लग गया। श्रद्धालु योगेश कुमार पिछले 8 वर्षों से लगातार झंडेवालान मंदिर से ज्योत ला रहे हैं। पुलिस प्रशासन ने श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए विभिन्न क्षेत्रों में पुलिस बल तैनात किया है। राहगीर सुमन लाल के अनुसार जाम के कारण 10 मिनट का सफर पूरा करने में 30 मिनट लग रहे हैं। सोमवार से शुरू हो रही नवरात्रि में श्रद्धालु अपने घरों में यह ज्योत जलाएंगे।
Related Articles
बुलंदशहर- जुलाई माह में पुलिस ने गुम व खोए 146 मोबाइल फोन किए बरामद।
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • August 08, 2026
बुलंदशहर : 30 वर्षीय युवक ने गंगावली पुल से शराब के नशे में नहर में लगाई छलांग
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • August 08, 2026
बुलंदशहर में पुलिस की मुस्तैदी से टले दो बड़े हादसे:नहर और नदी में कूदीं दो महिलाओं की बचाई गई जान
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • August 08, 2026