औरंगाबाद नगर पंचायत के वाटर कूलर खराब:लोग दुकानों से पानी खरीदकर बुझा रहे प्यास...TV Newsकल तक
Reporter Kadeem Rajput TV Newsकल तक
September 19, 2025
औरंगाबाद नगर पंचायत क्षेत्र में लगे अधिकांश वाटर कूलर और हैंडपंप खराब पड़े हैं। भीषण गर्मी के बावजूद इनकी मरम्मत नहीं की जा रही है, जिससे स्थानीय लोगों और कस्बा आने वालों को पेयजल के लिए भटकना पड़ रहा है। लोग दुकानों से पानी खरीदकर अपनी प्यास बुझाने को मजबूर हैं। नगर पंचायत द्वारा कार्यालय, पुलिस चौकी, भवासी रोड चौराहे के पास मोहल्ला मेवातियान सहित कई स्थानों पर वाटर कूलर लगाए गए थे। हालांकि, इनमें से अधिकांश खराब पड़े हैं। इनका उद्देश्य गर्मी में लोगों को स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराना था। जो कुछ चल भी रहे हैं, उनसे गर्म पानी आ रहा है और उन पर गंदगी पसरी हुई है, जिससे लोग वहां पानी पीने से कतरा रहे हैं। मोहल्ले के निवासी मुस्तिकिम और सलमान ने बताया कि ये वाटर कूलर अक्सर खराब ही रहते हैं। कई खराब कूलरों से तो टोटियां भी गायब हैं। इस संबंध में, नगर पंचायत औरंगाबाद के अधिशासी अधिकारी सेवाराम राजभर ने कहा कि जो वाटर कूलर खराब हैं, उन्हें जल्द ही सही कराया जाएगा।
Related Articles
किसान लालाराम की हत्या क्राइम सीरियल देखकर की गई:पुलिस कातिल के करीब, परिवार के लोग रडार पर; एफएसएल रिपोर्ट का इंतजार...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • September 23, 2026
बुलंदशहर में गणपति विसर्जन, गंग नहर पर उमड़ा जनसैलाब:'गणपति बप्पा मोरया' के जयकारों के साथ श्रद्धालुओं ने दी बप्पा को भावभीनी विदाई...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • September 23, 2026
बुलंदशहर में लेखपालों का अनिश्चितकालीन बहिष्कार, प्रभार छोड़ा:8 सूत्रीय मांगों को लेकर प्रदर्शन, सरकारी काम ठप होने की आशंका...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • September 23, 2026