बुलंदशहर में अवैध हथियार के साथ युवक गिरफ्तार:स्याना थाना पुलिस ने तमंचा और कारतूस किया बरामद...TV Newsकल तक
Reporter Kadeem Rajput TV Newsकल तक
September 17, 2025
बुलंदशहर में स्याना कोतवाली पुलिस ने एक व्यक्ति को अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई 16 सितंबर 2025 की शाम को हरवानपुर मंदिर के निकट बुलंदशहर रोड पर की गई। कोतवाली प्रभारी यज्ञदत्त शर्मा के नेतृत्व में उपनिरीक्षक आकाश सोलंकी, नीरज मलिक और कांस्टेबल मनोज कुमार व विकास नैन की टीम ने यह कार्रवाई की। पुलिस को सूचना मिली थी कि भर्रा गांव की तरफ से एक संदिग्ध व्यक्ति लोगों को रोकने का प्रयास कर रहा है। पुलिस टीम ने भर्रा रोड पर ट्यूबवेल के पास से एक व्यक्ति को पकड़ा। पूछताछ में उसने अपना नाम जितेंद्र उर्फ शाका पुत्र रतन सिंह बताया। वह बरौली वासुदेवपुर, थाना स्याना का निवासी है। तलाशी के दौरान आरोपी की जींस से 315 बोर का एक तमंचा और एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ। आरोपी ने बताया कि वह अपनी सुरक्षा के लिए तमंचा रखता है। लाइसेंस मांगने पर वह दिखा नहीं सका। पुलिस ने सुप्रीम कोर्ट और मानवाधिकार आयोग के दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए बरामद तमंचा और कारतूस को सील कर दिया है। कोतवाली प्रभारी यज्ञदत्त शर्मा ने बताया कि अभियुक्त को न्यायालय में पेश किया जाएगा।
Related Articles
किसान लालाराम की हत्या क्राइम सीरियल देखकर की गई:पुलिस कातिल के करीब, परिवार के लोग रडार पर; एफएसएल रिपोर्ट का इंतजार...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • September 23, 2026
बुलंदशहर में गणपति विसर्जन, गंग नहर पर उमड़ा जनसैलाब:'गणपति बप्पा मोरया' के जयकारों के साथ श्रद्धालुओं ने दी बप्पा को भावभीनी विदाई...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • September 23, 2026
बुलंदशहर में लेखपालों का अनिश्चितकालीन बहिष्कार, प्रभार छोड़ा:8 सूत्रीय मांगों को लेकर प्रदर्शन, सरकारी काम ठप होने की आशंका...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • September 23, 2026