बुलंदशहर में सड़क हादसों को रोकने की पहल: चला गड्ढे भरने का काम,टीएसआई ने खुद बुलवाई जेसीबी...TV Newsकल तक
Reporter Kadeem Rajput TV Newsकल तक
September 17, 2025
बुलंदशहर में टीएसआई राजीव कुमार ने सड़क सुरक्षा के लिए अनूठी पहल की है। चोला कट पर गहरे गड्ढों के कारण हादसों का खतरा देखते हुए उन्होंने खुद जेसीबी मंगवाकर मरम्मत का काम शुरू करवाया। गड्ढों की वजह से वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। यातायात व्यवस्था भी बाधित हो रही थी। इस समस्या के समाधान के लिए टीएसआई ने तत्काल कार्रवाई की। उनका यह कदम सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। टीएसआई राजीव कुमार ने अपनी टीम के साथ मौके पर रहकर काम की निगरानी की। टीएसआई ने बताया कि यह कार्रवाई यातायात को सुचारू बनाए रखने के लिए की गई है।
Related Articles
किसान लालाराम की हत्या क्राइम सीरियल देखकर की गई:पुलिस कातिल के करीब, परिवार के लोग रडार पर; एफएसएल रिपोर्ट का इंतजार...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • September 23, 2026
बुलंदशहर में गणपति विसर्जन, गंग नहर पर उमड़ा जनसैलाब:'गणपति बप्पा मोरया' के जयकारों के साथ श्रद्धालुओं ने दी बप्पा को भावभीनी विदाई...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • September 23, 2026
बुलंदशहर में लेखपालों का अनिश्चितकालीन बहिष्कार, प्रभार छोड़ा:8 सूत्रीय मांगों को लेकर प्रदर्शन, सरकारी काम ठप होने की आशंका...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • September 23, 2026