गोकुलपुर खादर में कार सवार ने कैमरे में कैद किया:डिबाई के रामघाट में तेंदुए की दस्तक,वन विभाग कर रहा तलाश...TV Newsकल तक
Reporter Kadeem Rajput TV Newsकल तक
September 17, 2025
बुलंदशहर जनपद के डिबाई तहसील क्षेत्र के रामघाट थाना क्षेत्र में तेंदुआ देखे जाने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि ग्राम गोकुलपुर खादर और टीले वाली माता मंदिर के बीच सड़क किनारे तेंदुआ कैमरे में कैद हुआ। इस दृश्य का वीडियो इलाके में तेजी से वायरल हो रहा है। जानकारी के अनुसार, मार्ग से गुजर रहे कार सवार नीरज यादव निवासी गोकुलपुर खादर, बीती रात रामघाट से अपने गांव लौट रहे थे। वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है कि तेंदुआ सड़क के किनारे बेखौफ घूम रहा है। उसी दौरान उन्होंने सड़क किनारे टहलते तेंदुए को अपने मोबाइल कैमरे में कैद कर लिया। वीडियो के इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित होते ही इलाके में दहशत का माहौल फैल गया। ग्रामीणों का कहना है कि तेंदुए की मौजूदगी से खेतों और रास्तों से होकर निकलना अब खौफ का कारण बन गया है। लोग आशंका जता रहे हैं कि तेंदुआ आसपास के जंगलों या गंगा किनारे के क्षेत्र से भटककर यहां पहुंचा होगा। मामले की सूचना वन विभाग और स्थानीय प्रशासन तक पहुंचाई गई है। ग्रामीणों से अपील की गई है कि वे सतर्क रहें और तेंदुए को देखते ही तुरंत प्रशासन को सूचना दें। फिलहाल वन विभाग की टीम तेंदुए के मूवमेंट का पता लगाने के लिए क्षेत्र में तलाश और निगरानी कर रही है।
Related Articles
किसान लालाराम की हत्या क्राइम सीरियल देखकर की गई:पुलिस कातिल के करीब, परिवार के लोग रडार पर; एफएसएल रिपोर्ट का इंतजार...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • September 23, 2026
बुलंदशहर में गणपति विसर्जन, गंग नहर पर उमड़ा जनसैलाब:'गणपति बप्पा मोरया' के जयकारों के साथ श्रद्धालुओं ने दी बप्पा को भावभीनी विदाई...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • September 23, 2026
बुलंदशहर में लेखपालों का अनिश्चितकालीन बहिष्कार, प्रभार छोड़ा:8 सूत्रीय मांगों को लेकर प्रदर्शन, सरकारी काम ठप होने की आशंका...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • September 23, 2026