गुलावठी नगर पालिका की सेवाएं अब डिजिटल:शिकायत भी दर्ज होगी,ई-सेवा पोर्टल से घर बैठे टैक्स जमा कर सकेंगे...TV Newsकल तक
Reporter Kadeem Rajput TV Newsकल तक
September 04, 2025
बुलंदशहर के गुलावठी में नगर पालिका की सेवाएं अब डिजिटल हो गई हैं। जिलाधिकारी ई-सेवा पोर्टल की शुरुआत कर रही हैं। इस अवसर पर समय पर टैक्स जमा करने वाले दो नागरिक पप्पन कश्यप और चांद मोहम्मद को सम्मानित किया जाएगा। नए पोर्टल पर शहर के 15 हजार मकानों का पूरा विवरण उपलब्ध रहेगा। नागरिक घर बैठे प्रॉपर्टी टैक्स जमा कर सकेंगे। पाइप लाइन कनेक्शन के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। एनओसी और ट्रेड लाइसेंस के लिए भी ऑनलाइन आवेदन की सुविधा मिलेगी। पोर्टल पर हर मकान की सटीक लोकेशन दर्ज की गई है। नागरिकों को अब शिकायतों के लिए आईजीआरएस पर जाने की आवश्यकता नहीं होगी। पालिका प्रशासन इन शिकायतों पर तुरंत कार्रवाई करेगा। वे सीधे ई-सेवा पोर्टल पर शिकायत दर्ज करा सकेंगे। अधिशासी अधिकारी निहारिका चौहान ने बताया कि यह पोर्टल नागरिकों को डिजिटल सेवाएं प्रदान करने में मददगार साबित होगा।
Related Articles
खेत पर कब्जे के विरोध में किसान को पीटा,अस्पताल में भर्ती,भू-माफियाओं ने लाठी-डंडों से किया घायल...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • February 09, 2026
बुलंदशहर पुलिस ने खोजकर मालिक को सौंपा:ककोड़ में 2 साल बाद मिला गुम हुआ मोबाइल,युवक ने किया धन्यवाद...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • February 09, 2026

बुलंदशहर पुलिस ने 164 खोए मोबाइल फोन बरामद किए:कोतवाली नगर ने 26 फोन बरामद किए,45 लाख रुपये के फोन मालिकों को सौंपे...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • February 09, 2026