बुलंदशहर में टूटा बिजली का तार गिरने से हादसा:खेत में चारा लेने गए किसान की मौत,विद्युत विभाग की लापरवाही...TV Newsकल तक
Reporter Kadeem Rajput TV Newsकल तक
September 04, 2025
बुलंदशहर के चोला थाना क्षेत्र के गांव सिखेड़ा में गुरुवार सुबह एक किसान की विद्युत तार गिरने से मौत हो गई। मृतक की पहचान रविंद्र के रूप में हुई है। रविंद्र सुबह अपने खेत पर पशुओं के लिए चारा लेने गया था। इसी दौरान खेत के ऊपर से गुजर रही विद्युत लाइन का तार टूटकर उस पर गिर गया। करंट लगने से उसकी मौके पर ही मृत्यु हो गई। सूचना मिलते ही चोला थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। परिजनों का कहना है कि उन्होंने विद्युत विभाग को कई बार जर्जर तारों की शिकायत की थी। लेकिन विभाग ने कोई ध्यान नहीं दिया। इस लापरवाही के कारण उन्हें अपने परिवार के सदस्य को खोना पड़ा। उन्होंने विद्युत विभाग के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। घटना के बाद परिजन और ग्रामीण जिला अस्पताल पहुंचे। पुलिस अधिकारियों ने उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया है। ग्रामीणों ने पीड़ित परिवार को मुआवजा देने की भी मांग की है।
Related Articles
जेपी संस्थान ने हर हर महादेव मंदिर में किया भव्य आयोजन:लक्ष्मण प्रसाद दुर्गा प्रसाद का 111वां वार्षिकोत्सव मनाया गया...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • February 16, 2026
सिकंदराबाद में निकली झारखंडेश्वर महादेव पालकी यात्रा:महाशिवरात्रि पर सैकड़ों श्रद्धालुओं ने लिया भाग...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • February 16, 2026
आधार बायोमेट्रिक में फिंगरप्रिंट मिलान में दिक्कत:35% तक कम हो रही रजिस्ट्री,बुजुर्गों को बैनामा कराने में हो रही परेशानी...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • February 16, 2026