स्याना में पांच दिवसीय गणेश उत्सव का समापन:श्रद्धालुओं ने निकाली शोभायात्रा,गंगा किनारे मूर्ति विसर्जन...TV Newsकल तक
Reporter Kadeem Rajput TV Newsकल तक
September 03, 2025
स्याना में आयोजित पांच दिवसीय सार्वजनिक श्रीगणेश उत्सव का समापन हो गया। भगवानपुर स्थित गंगा किनारे मूर्ति विसर्जन किया गया। नगर में यह उत्सव पिछले कई दशकों से परंपरागत रूप से मनाया जा रहा है। पंडाल में हवन के साथ विधि-विधान से कार्यक्रम का समापन हुआ। श्रद्धालुओं ने श्री गणेश की भव्य शोभायात्रा निकाली। गणपति बप्पा मोरिया के जयकारों से पूरा वातावरण गुंजायमान हो गया। भक्तों ने नृत्य और गायन के साथ यात्रा में भाग लिया। डीजे पर बज रहे भजनों से नगर में भक्तिमय माहौल बन गया। नगरवासियों ने विसर्जन के लिए जा रहे युवाओं पर पुष्प वर्षा की। विसर्जन और हवन कार्यक्रम में आशीष अग्रवाल, आदीप अग्रवाल, नरेश कुमार, विश्वास, बब्लू, सोनू, मोहन, सचिन अग्रवाल, कांति प्रसाद और रविन्द्र चौहान सहित कई लोग उपस्थित रहे।
Related Articles

बुलंदशहर में चैत्र नवरात्रि का आठवां दिन:मंदिरों में उमड़ी भीड़,मां महागौरी की पूजा-अर्चना...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • March 26, 2026
कांग्रेस ने खुर्जा में गैस एजेंसी पर बांटे गुलाब:भाईचारे और मोहब्बत का दिया संदेश, कहा- कुछ लोग माहौल खराब कर रहे...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • March 26, 2026
बसपा पूर्व जिलाध्यक्ष के स्टोर पर फर्जी अफसरों की रेड:लोगों ने पकड़कर पीटा,आईकार्ड मांगते ही भागने लगे;पुलिस को सौंपा...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • March 26, 2026