स्याना में चन्नी वाले मंदिर में गणेश महोत्सव शुरू:कलाकारों ने दी रंगारंग प्रस्तुतियां,नगरपालिका अध्यक्ष ने किया उद्घाटन...TV Newsकल तक
Reporter Kadeem Rajput TV Newsकल तक
September 03, 2025
स्याना के चन्नी वाला मंदिर में पांच दिवसीय गणेश महोत्सव का आयोजन शुरू हो गया है। नगरपालिका अध्यक्ष चौधरी ऋषिपाल सिंह ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। भक्तों ने गणेश जी को छप्पन भोग लगाया और विभिन्न प्रकार से पूजा-अर्चना की। कार्यक्रम में बाहर से आए कलाकारों ने रंगारंग प्रस्तुतियां दीं। कलाकारों ने राधा-कृष्ण नृत्य, गणेश वंदना, शिव-पार्वती नृत्य और गोपियों के साथ राधा-कृष्ण की झांकियां प्रस्तुत कीं। यह आयोजन नव युवक सेवा समिति के सौजन्य से किया जा रहा है। भजनों की धुनों से पूरे नगर का माहौल भक्तिमय हो गया। समिति के अध्यक्ष कृष्ण कुमार, रविन्द्र यादव, दीपक कुमार, अनुज कुमार, हरीश कुमार और शंकर सूर्यवंशी कार्यक्रम का संचालन कर रहे हैं। गणेश महोत्सव का समापन 6 सितंबर को होगा।
Related Articles
जेपी संस्थान ने हर हर महादेव मंदिर में किया भव्य आयोजन:लक्ष्मण प्रसाद दुर्गा प्रसाद का 111वां वार्षिकोत्सव मनाया गया...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • February 16, 2026
सिकंदराबाद में निकली झारखंडेश्वर महादेव पालकी यात्रा:महाशिवरात्रि पर सैकड़ों श्रद्धालुओं ने लिया भाग...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • February 16, 2026
आधार बायोमेट्रिक में फिंगरप्रिंट मिलान में दिक्कत:35% तक कम हो रही रजिस्ट्री,बुजुर्गों को बैनामा कराने में हो रही परेशानी...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • February 16, 2026