खुर्जा में तेज आंधी और बारिश का कहर:आधे शहर की बिजली गुल,बिजली के पोल गिरे, जलभराव से परेशानी...TV Newsकल तक
Reporter Kadeem Rajput TV Newsकल तक
September 01, 2025
खुर्जा में रविवार देर रात अचानक आई तेज आंधी और मूसलाधार बारिश ने शहर में व्यापक नुकसान पहुंचाया है। तेज हवाओं के कारण कई स्थानों पर बिजली की लाइनों पर पेड़ गिर गए। अरनिया थाना क्षेत्र और खुर्जा देहात थाना क्षेत्र में बिजली के पोल टूटकर सड़कों पर गिर गए। इससे कई मार्ग बाधित हो गए हैं। आंधी-तूफान के कारण नगर क्षेत्र की बिजली व्यवस्था पूरी तरह से बाधित हो गई। रात भर की बारिश से शहर की गलियों में जलभराव हो गया। बारिश का पानी सड़कों और खेतों के साथ-साथ नालों में भी ऊपर तक भर गया। आधे शहर में रात भर बिजली आपूर्ति बंद रही और सुबह तक भी बहाल नहीं हो सकी। मौसम में आए इस बदलाव से तापमान में गिरावट आई है। लोगों को सर्दी का एहसास होने लगा है। कई स्थानों पर कच्चे मकान गिर गए हैं और गंदा पानी जमा हो गया है। हालांकि भीषण गर्मी से लोगों को राहत मिली है।
Related Articles

बुलंदशहर में चैत्र नवरात्रि का आठवां दिन:मंदिरों में उमड़ी भीड़,मां महागौरी की पूजा-अर्चना...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • March 26, 2026
कांग्रेस ने खुर्जा में गैस एजेंसी पर बांटे गुलाब:भाईचारे और मोहब्बत का दिया संदेश, कहा- कुछ लोग माहौल खराब कर रहे...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • March 26, 2026
बसपा पूर्व जिलाध्यक्ष के स्टोर पर फर्जी अफसरों की रेड:लोगों ने पकड़कर पीटा,आईकार्ड मांगते ही भागने लगे;पुलिस को सौंपा...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • March 26, 2026