बुलंदशहर में टप्पेबाजों ने महिला को बनाया शिकार: केस दर्ज,बस स्टैंड पर पुलिस चेकिंग का झांसा देकर बाली और नकदी ले उड़े....TV News कल तक
Reporter kadeem Rajput TV News कल तक
August 30, 2025

बुलंदशहर के गुलावठी कोतवाली क्षेत्र में एक महिला के साथ टप्पेबाजी की घटना सामने आई है। थाना कपूरपुर के गांव सपनावत निवासी मुनेश अनूपशहर जाने के लिए निकली थीं। गुलावठी के धौलाना बस स्टैंड पर बस बदलने के दौरान दो युवक उनके पास आए। उन्होंने पुलिस चेकिंग का हवाला देते हुए महिला से कानों की बाली अपने पर्स में रखने को कहा। टप्पेबाज महिला का बैग लेकर फरार हो गए। आरोपी अपना एक बैग छोड़ गए जिसमें सिर्फ एक फोटो निकली। बैग में आधा तोले की सोने की बाली और 3600 रुपये थे। पीड़िता ने गुलावठी कोतवाली में शिकायत दर्ज कराई है। कोतवाल शैलेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वे सतर्क रहें। अंजान व्यक्तियों को अपनी कोई भी जानकारी या सामान न दें
Related Articles

बुलंदशहर में चैत्र नवरात्रि का आठवां दिन:मंदिरों में उमड़ी भीड़,मां महागौरी की पूजा-अर्चना...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • March 26, 2026
कांग्रेस ने खुर्जा में गैस एजेंसी पर बांटे गुलाब:भाईचारे और मोहब्बत का दिया संदेश, कहा- कुछ लोग माहौल खराब कर रहे...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • March 26, 2026
बसपा पूर्व जिलाध्यक्ष के स्टोर पर फर्जी अफसरों की रेड:लोगों ने पकड़कर पीटा,आईकार्ड मांगते ही भागने लगे;पुलिस को सौंपा...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • March 26, 2026