अनूपशहर के स्कूल-कॉलेजों में राष्ट्रीय खेल दिवस:छात्र-छात्राओं ने विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में लिया हिस्सा,मेजर ध्यानचंद को श्रद्धांजलि...TV Newsकल तक
Reporter Kadeem Rajput TV Newsकल तक
August 29, 2025
अनूपशहर में स्थित विभिन्न शैक्षणिक संस्थानों में राष्ट्रीय खेल दिवस धूमधाम से मनाया गया। जेपी विद्या मंदिर मुख्य परिसर में छात्रों और अध्यापकों के बीच क्रिकेट मैच का आयोजन किया गया। खेल विभाग के रोहित कुमार ने खेलों की आवश्यकता पर जोर दिया। प्रधानाचार्या नीना चतुर्वेदी ने खेलों को जीवन का अहम हिस्सा बताया। डीपीबीएस कॉलेज में प्राचार्य जी.के. सिंह के मार्गदर्शन में कार्यक्रम आयोजित किया गया। मेजर ध्यानचंद के चित्र पर माल्यार्पण के साथ कार्यक्रम की शुरुआत हुई। कॉलेज में 800 मीटर पुरुष और महिला वर्ग की दौड़ का आयोजन किया गया। विजेताओं को मेडल से सम्मानित किया गया। पी.एस.पी.ए. विद्या मंदिर में सुबह 8 बजे से खेल दिवस की शुरुआत हुई। वॉलीबॉल, बैडमिंटन और दौड़ प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। अंतर सदन बैडमिंटन में बालक वर्ग से 'फेथ सदन' प्रथम और बालिका वर्ग से 'ट्रुथ सदन' प्रथम स्थान पर रहे। प्राइमरी विंग के बच्चों ने फ्रॉग रेस और अन्य गतिविधियों में भाग लिया। सनरेज पब्लिक स्कूल, एसडीपीडी पब्लिक स्कूल और जेपी विद्या मंदिर यूनिवर्सिटी कैंपस में भी खेल दिवस मनाया गया। सभी विजेताओं को मेडल और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।
Related Articles

बुलंदशहर में चैत्र नवरात्रि का आठवां दिन:मंदिरों में उमड़ी भीड़,मां महागौरी की पूजा-अर्चना...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • March 26, 2026
कांग्रेस ने खुर्जा में गैस एजेंसी पर बांटे गुलाब:भाईचारे और मोहब्बत का दिया संदेश, कहा- कुछ लोग माहौल खराब कर रहे...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • March 26, 2026
बसपा पूर्व जिलाध्यक्ष के स्टोर पर फर्जी अफसरों की रेड:लोगों ने पकड़कर पीटा,आईकार्ड मांगते ही भागने लगे;पुलिस को सौंपा...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • March 26, 2026