बुलंदशहर में कांग्रेस जिलाध्यक्ष बोले- धर्म और जाति के आधार पर हो रही कार्रवाई:यूपी में कानून व्यवस्था पर कांग्रेस का हमला...TV Newsकल तक
Reporter Kadeem Rajput TV Newsकल तक
August 29, 2025
बुलंदशहर में कांग्रेस ने उत्तर प्रदेश सरकार की कानून व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठाए हैं। कांग्रेस जिलाध्यक्ष जियाउर्रहमान ने शुक्रवार को पत्रकार वार्ता में कहा कि प्रदेश में अपराध बेकाबू हो गया है। एनसीआरबी के आंकड़ों का हवाला देते हुए उन्होंने बताया कि देश में होने वाले महिला अपराधों का 15 प्रतिशत अकेले यूपी में होता है। उन्होंने कहा कि योगी सरकार के 8 साल के कार्यकाल में कानून व्यवस्था पूरी तरह से चरमरा गई है। जिलाध्यक्ष ने आरोप लगाया कि पुलिस प्रशासन जाति और धर्म देखकर अपराधियों पर कार्रवाई कर रहा है। दलित बारातों पर हमले हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि दलितों के खिलाफ अपराध बढ़े हैं। उन्हें घोड़ी पर चढ़ने से रोका जा रहा है। दबंग लोग उन्हें अपने इलाके से गुजरने तक नहीं दे रहे। कांग्रेस नेता ने कहा कि बुलंदशहर में लगातार हत्या, बलात्कार और लूट की घटनाएं हो रही हैं। विधायकों की बात भी पुलिस प्रशासन नहीं सुन रहा है।
Related Articles
मुंडाखेड़ा गांव की मस्जिद की दीवार भरभराकर गिरी,सलीम,आजिद की मौत।...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • July 10, 2026
रघुनाथपुर उच्च प्राथमिक विद्यालय में छात्रों को परेशानी : ऊंचागांव स्कूल में जलभराव, पढ़ाई बाधित...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • July 10, 2026
बुलंदशहर से नौकरी का लालच देकर ले गए; 71 दिन तक बंधक बनाकर रखा : युवक को मलेशिया में ₹2 लाख में बेचा...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • July 10, 2026