खुर्जा में गणेश शोभायात्रा का आयोजन:गोवर्धन मंदिर से निकली यात्रा,विधायक ने किया शुभारंभ...TV Newsकल तक
Reporter Kadeem Rajput TV Newsकल तक
August 28, 2025
खुर्जा में बुधवार को श्री गणेश चतुर्थी महोत्सव समिति द्वारा भव्य शोभायात्रा का आयोजन किया गया। विधायक मीनाक्षी सिंह ने पूजन कर शोभायात्रा का शुभारंभ किया।शोभायात्रा श्री गोवर्धन मंदिर से शुरू हुई। यात्रा सब्जी मंडी, सुभाष रोड मंडी दानगंज, दाऊजी मंदिर और महेश्वरी चौक होते हुए आगे बढ़ी। फिर बजाजा बाजार, सराफा बाजार और वृंदावन चौक से गुजरी। इसके बाद कबाड़ी बाजार, गांधी रोड, पदम सिंह गेट से होते हुए गंगा मंदिर पहुंची। अंत में जेवर अड्डा चौराहे और अस्पताल रोड से होकर वापस गोवर्धन मंदिर पहुंची। यात्रा में कई आकर्षक झांकियां शामिल रहीं। इनमें राजू बंद, गणेश जी, गोरखनाथ जी, खाटू श्याम और बांके बिहारी की झांकियां प्रमुख थीं। शेरावाली की झांकी और नासिक ढोल ने भी लोगों का ध्यान खींचा। पुलिस प्रशासन ने यात्रा के दौरान सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए। कार्यक्रम में डीसी गुप्ता, शेखर वर्मा, दीपक गर्ग, देवेश शर्मा, आकाश जैन, आदित्य गुप्ता, हरीश वर्मा और कृष गोपाल समेत कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
Related Articles
मुंडाखेड़ा गांव की मस्जिद की दीवार भरभराकर गिरी,सलीम,आजिद की मौत।...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • July 10, 2026
रघुनाथपुर उच्च प्राथमिक विद्यालय में छात्रों को परेशानी : ऊंचागांव स्कूल में जलभराव, पढ़ाई बाधित...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • July 10, 2026
बुलंदशहर से नौकरी का लालच देकर ले गए; 71 दिन तक बंधक बनाकर रखा : युवक को मलेशिया में ₹2 लाख में बेचा...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • July 10, 2026