बुलंदशहर में बाइक टकराने पर हुआ विवाद,सड़क पर पिता-पुत्र की पिटाई....TV Newsकल तक
Reporter Kadeem Rajput TV News कल तक
June 16, 2025

बुलंदशहर के थाना खानपुर क्षेत्र में एक मामूली बाइक टकराव ने हिंसक रूप ले लिया। जहांगीराबाद अड्डे पर यह घटना हुई। दो बाइक के बीच हल्का टकराव होने पर कुछ युवकों ने एक पिता और उनके बेटे को सड़क पर ही पीट दिया।
राहगीरों के बीचबचाव की कोशिश के बावजूद आरोपियों ने पिता-पुत्र को लात-घूंसों और थप्पड़ों से मारा। मौके पर मौजूद एक व्यक्ति ने इस पूरी घटना का वीडियो बना लिया।
यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से फैल रहा है। पीड़ित परिवार ने खानपुर थाने में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस वायरल वीडियो के आधार पर आरोपियों की पहचान कर रही है।
वीडियो में स्पष्ट दिख रहा है कि कैसे कुछ युवक कानून को अपने हाथ में लेकर पिता-पुत्र पर हमला कर रहे हैं। पुलिस ने बताया कि जल्द ही आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
Related Articles

बुलंदशहर में चैत्र नवरात्रि का आठवां दिन:मंदिरों में उमड़ी भीड़,मां महागौरी की पूजा-अर्चना...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • March 26, 2026
कांग्रेस ने खुर्जा में गैस एजेंसी पर बांटे गुलाब:भाईचारे और मोहब्बत का दिया संदेश, कहा- कुछ लोग माहौल खराब कर रहे...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • March 26, 2026
बसपा पूर्व जिलाध्यक्ष के स्टोर पर फर्जी अफसरों की रेड:लोगों ने पकड़कर पीटा,आईकार्ड मांगते ही भागने लगे;पुलिस को सौंपा...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • March 26, 2026