मेरठ नगर निगम में बवाल:बच्चा पार्क पर सपा पार्षदों का हंगामा,कर्मचारी और पार्षद आमने-सामने...TV Newsकल तक
Reporter Kadeem Rajput TV Newsकल तक
August 25, 2025

मेरठ नगर निगम में हंगामा बढ़ता जा रहा है। नगर आयुक्त पर भ्रष्टाचार के आरोपों के बाद पार्षद और कर्मचारी एक-दूसरे के खिलाफ धरने पर बैठ गए। सोमवार को निगम की तालाबंदी की घोषणा की गई थी, वहीं बच्चा पार्क पर सपा पार्षदों और कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन कर निगम के खिलाफ नारेबाजी की। वहीं सोमवार को सपा पार्षदों ने नगर निगम के खिलाफ हंगामा प्रदर्शन किया। मेरठ नगर निगम की बोर्ड बैठक में भिड़ंत से विवाद इतना बढ़ा कि बैठक हंगामे की भेंट चढ़ गई। दरअसल, शनिवार को चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय के अटल सभागार में नगर निगम की बोर्ड बैठक के दौरान भाजपा पार्षद उत्तम सैनी ने नगर आयुक्त और ठेकेदार का फोटो लहराते हुए भ्रष्टाचार के आरोप लगाए थे। उन्होंने बंदर-शेर की कहानी सुनाकर नगर आयुक्त पर निशाना साधा। इस दौरान माहौल इतना गरमा गया कि नगर आयुक्त बैठक छोड़कर चले गए और महापौर हरिकांत अहलूवालिया को कार्रवाई स्थगित करनी पड़ी।
कर्मचारी संगठनों ने तालाबंदी की दी चेतावनी..
विवाद के बाद नगर निगम कर्मचारी संघ, सफाई कर्मचारी संघ और जलकल की संयुक्त संघर्ष समिति ने सोमवार सुबह से निगम मुख्यालय की तालाबंदी की घोषणा की है। अफसरों ने संभावित टकराव को देखते हुए निगम परिसर में पर्याप्त पुलिस फोर्स तैनात करने की मांग की है।
बच्चा पार्क पर सपा पार्षदों का प्रदर्शन..
इसी बीच बच्चा पार्क पर सपा पार्षदों और उनके कार्यकर्ताओं ने नगर निगम के खिलाफ हंगामा किया। सपा पार्षदों ने नारेबाजी करते हुए नगर निगम पर भ्रष्टाचार और लापरवाही के आरोप लगाए। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर पारदर्शी कामकाज नहीं हुआ तो बड़ा आंदोलन किया जाएगा।
Related Articles
मथुरा में हेमा मालिनी हूटर वाले ऑटो में घूमीं:खुद कटवाया 1 हजार का चालान,शलभ मणि त्रिपाठी ने बिना हेलमेट बुलेट चलाई... TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • May 19, 2026
बुलंदशहर में युवक को गधे पर बैठाकर निकाली रैली:सरकार के खिलाफ की नारेबाजी,महंगाई के खिलाफ सपा ने किया प्रदर्शन... TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • May 19, 2026

बुलंदशहर में 47 सेकेंड में 25 थप्पड़:प्रधान के बेटे ने युवक को पीटा, चप्पल चटवाई,12 घूसें और 18 लातें मारी,पीड़ित हाथ जोड़कर माफी मांगता रहा...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • May 19, 2026