बारिश से हिसार गांव में मकान गिरा:एसडीएम ने मदद का दिया आश्वासन,सात लोगों में से दो घायल...TV Newsकल तक
Reporter Kadeem Rajput TV Newsकल तक
August 25, 2025
"बुलंदशहर के खुर्जा में अरनिया ब्लॉक के हिसार गांव में लगातार हो रही बारिश से एक मकान गिर गया। हादसे में दो लोग घायल हो गए। घटना देर रात की है। हरवीर सिंह के मकान की नींव में पानी भर गया था। मकान गिरने के समय घर में सात लोग सो रहे थे। मलबे में गौरी और शिवा दब गए। स्थानीय लोगों ने घायलों की चीख-पुकार सुनकर उन्हें बाहर निकाला। दोनों घायलों को नजदीकी सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। खुर्जा एसडीएम ने मौके का जायजा लिया। उन्होंने पीड़ित परिवार को उचित मदद का आश्वासन दिया है। जनपद बुलंदशहर में पिछले कुछ समय से लगातार बारिश हो रही है। इससे पहले इसी क्षेत्र के सूरजवाली गांव में भी एक मकान गिरने की घटना हुई थी। इससे लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।"
Related Articles

बुलंदशहर में चैत्र नवरात्रि का आठवां दिन:मंदिरों में उमड़ी भीड़,मां महागौरी की पूजा-अर्चना...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • March 26, 2026
कांग्रेस ने खुर्जा में गैस एजेंसी पर बांटे गुलाब:भाईचारे और मोहब्बत का दिया संदेश, कहा- कुछ लोग माहौल खराब कर रहे...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • March 26, 2026
बसपा पूर्व जिलाध्यक्ष के स्टोर पर फर्जी अफसरों की रेड:लोगों ने पकड़कर पीटा,आईकार्ड मांगते ही भागने लगे;पुलिस को सौंपा...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • March 26, 2026