अवंतीबाई और कल्याण सिंह के बोर्ड पर कालिख पोती: ग्रामीणों में रोष,स्याना के नगलाकरन गांव में हुई घटना...TV Newsकल तक
Reporter Kadeem Rajput TV Newsकल तक
August 25, 2025
"बुलंदशहर के औरंगाबाद थाना क्षेत्र के गांव नगलाकरन में एक गंभीर घटना सामने आई है। अज्ञात शरारती तत्वों ने वीरांगना अवंती बाई लोधी और पूर्व मुख्यमंत्री एवं राज्यपाल स्वर्गीय कल्याण सिंह के बोर्डों पर कालिख पोत दी। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। स्थानीय लोगों ने इस कृत्य का जोरदार विरोध किया। सूचना पाकर औरंगाबाद थाना प्रभारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। ग्राम प्रधान मुकेश कुमार, धर्मेंद्र सिंह, गजेंद्र लोधी, विपिन लोधी डीलर, सोनू लोधी बीडीसी, अमित लोधी, रोहित लोधी और हितेश लोधी ने कहा कि यह मामला पूरे समाज से जुड़ा है। उन्होंने दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। थाना प्रभारी ने बताया कि घटनास्थल का निरीक्षण कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।"
Related Articles

बुलंदशहर में चैत्र नवरात्रि का आठवां दिन:मंदिरों में उमड़ी भीड़,मां महागौरी की पूजा-अर्चना...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • March 26, 2026
कांग्रेस ने खुर्जा में गैस एजेंसी पर बांटे गुलाब:भाईचारे और मोहब्बत का दिया संदेश, कहा- कुछ लोग माहौल खराब कर रहे...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • March 26, 2026
बसपा पूर्व जिलाध्यक्ष के स्टोर पर फर्जी अफसरों की रेड:लोगों ने पकड़कर पीटा,आईकार्ड मांगते ही भागने लगे;पुलिस को सौंपा...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • March 26, 2026