अनूपशहर में पत्नी ने आईटीबीपी जवान और उसकी बहनों पर लगाए आरोप:दहेज में कार की मांग, दो बार जबरन गर्भपात...TV Newsकल तक
Reporter Kadeem Rajput TV Newsकल तक
August 23, 2025
एक महिला ने अपने पति और ननदों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। अनूपशहर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने अपनी बेटी की शादी 1 दिसंबर 2020 को हापुड़ के खैरपुर खैराबाद निवासी आईटीबीपी जवान विक्रम सिंह से की थी। महिला के पिता ने शादी में कार सहित करीब 20 लाख रुपए खर्च किए थे।
दहेज में स्विफ्ट कार की मांग...
शादी के बाद महिला अपनी बड़ी ननद के घर गाजियाबाद में रहने लगी। शादी के 4-5 महीने बाद से ही उसकी दोनों ननदें और उनके पति दहेज में स्विफ्ट कार की मांग करने लगे। इस मामले में कई बार पंचायत भी हुई। महिला का आरोप है कि जनवरी 2021 में जब वह पहली बार गर्भवती हुई, तो ननदों ने दवाई के बहाने उसका गर्भपात करा दिया।
महिला का आरोप है कि..
इसके बाद पति उसे चंडीगढ़ ले गया। वहां दोबारा गर्भवती होने पर 10 जुलाई 2023 को ननदों ने फिर से जालसाजी से उसका गर्भपात करा दिया। पीड़िता ने आईटीबीपी विभाग में शिकायत की। इसके बाद पति ने उसे ससुराल छोड़ दिया। ससुराल में उसके दो जेठ रहते हैं, जो अपनी पत्नियों से अलग रहते हैं। महिला का आरोप है कि दोनों जेठ उसके साथ बदतमीजी और गाली-गलौच करते हैं।
पिलखुआ में गुमशुदगी दर्ज कराई...
जिसकी पीड़िता ने पिता की शिकायत की। गांव मे आयोजित पंचायत में फैसला हुआ कि दोनों जेठ दूसरे घर में रहेंगे। कुछ समय बाद पति नौकरी छोड़कर आया और 20-25 दिन रहने के बाद गायब हो गया। महिला ने थाना पिलखुआ में गुमशुदगी दर्ज कराई। पति बाद में अपनी बहन डौली के घर मिला। रक्षाबंधन के दिन उसका पति दो जीजाओं के साथ उसे वापस ले जाने आया। खाने-पीने की परेशानी के कारण महिला 18 जुलाई को अपने मायके चली गई। परिवार के लोगों के व्यस्त होने पर पति ने महिला को अकेला पाकर जबरन साथ चलने को कहा। महिला के अनुसार, चलने से मना करने पर तीनों ने उसके साथ मारपीट की। मनोज ने उसका मुंह दबा दिया। विक्रम सिंह और हरीश ने दुपट्टे से गला दबाने की कोशिश की। मुहल्ले के दो लोगों के आ जाने से आरोपी भाग गए। इस घटना में महिला को चोटें भी आईं।घटना के बाद महिला अनूपशहर कोतवाली पहुंची तथा आरोपी पति व अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया।
Related Articles
औरंगाबाद में ओवरलोड गन्ना ट्रकों से बढ़ रहे हादसे:सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल,प्रशासन रोकने में विफल...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • December 20, 2025
औरंगाबाद में घना कोहरा छाया, दृश्यता शून्य:पुलिस कर रही लगातार गश्त,वाहन चालकों को परेशानी...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • December 20, 2025
खुर्जा मंदिर से पांच पीतल के घंटे चोरी:ग्रामीणों ने कार्रवाई की मांग की,पुलिस ने जांच शुरू की...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • December 20, 2025