अनूपशहर कोतवाली में किसान यूनियन का धरना:कार्यकर्ता पर हमले के आरोपियों की गिरफ्तारी न होने का विरोध...TV Newsकल तक
Reporter Kadeem Rajput TV Newsकल तक
August 23, 2025
अनूपशहर कोतवाली परिसर में किसान यूनियन टिकैट ने अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन किया। मंडल अध्यक्ष गुड्डू प्रधान ने आंदोलन का नेतृत्व किया। युवा महासचिव मानसिंह ने कार्यक्रम का संचालन किया। मंडल अध्यक्ष गुड्डू प्रधान ने दैनिक भास्कर को बताया कि कोतवाली में तैनात एक दरोगा, एलआईयू में तैनात एक सिपाही और पीआरबी पर तैनात एक सिपाही जातिवाद के तहत काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि किसान यूनियन के कार्यकर्ता भागेश पर हमले के आरोपी अभी तक गिरफ्तार नहीं हुए हैं। कोतवाली में तैनात दारोगा जातिवाद के कारण आरोपियों को नहीं पकड़ रहा है। किसान यूनियन ने एसएसपी को संबोधित एक ज्ञापन कोतवाली प्रभारी को सौंपा। कार्रवाई न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी गई है। ज्ञापन में तीनों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की गई है। कोतवाली प्रभारी ने निष्पक्ष जांच का आश्वासन दिया। कोतवाली प्रभारी धर्मेंद्र कुमार शर्मा ने जातिवाद के आरोपों को निराधार बताया। इसके बाद किसान यूनियन ने धरना समाप्त कर दिया। उन्होंने कहा कि मारपीट के मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। पुलिस पूरी निष्पक्षता से काम कर रही है। इस दौरान मदन पाल सिंह,पिंकी खालौर,कुलदीप चौधरी,राहुल सोंलकी,पवन चौधरी,अजय मौजपुर,हरेन्द्र,गौरव,दुष्यन्त शर्मा,भगत जी,तेजवीर सिंह, पप्पु सिंह, राधे बाबा,अमित शर्मा आदि रहे।
Related Articles
अरनिया ब्लॉक के ढगपुरा में भाजपा शिविर आयोजित:पंडित दीनदयाल उपाध्याय के नाम पर 24 घंटे का कार्यक्रम आयोजित...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • April 14, 2026
बुलंदशहर के औरंगाबाद में गैस सिलेंडर की किल्लत:कालाबाजारी के आरोपों पर HP एरिया मैनेजर ने की गोदाम की जांच...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • April 14, 2026
औरंगाबाद में डॉ. अंबेडकर जयंती मनाई गई:लोगों ने प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया नमन...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • April 14, 2026