खुर्जा में विवाहिता ने सुसाइड किया:घरेलू विवाद के बाद फांसी लगाई,एक साल पहले हुई थी शादी...TV Newsकल तक
Reporter Kadeem Rajput TV Newsकल तक
August 22, 2025

खुर्जा के नेहरूपुर चुंगी के पास एक नवविवाहिता ने घरेलू विवाद के बाद फांसी लगाकर जान दे दी। मृतका अंजलि की शादी एक साल पहले अलीगढ़ निवासी दीपक के साथ हुई थी। सीओ पूर्णिमा सिंह के अनुसार, दंपति के बीच पिछले कुछ समय से विभिन्न मुद्दों को लेकर अनबन चल रही थी। घटना से पहले देर रात को भी दोनों के बीच विवाद हुआ था। स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना खुर्जा कोतवाली पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। घटना की खबर मिलते ही परिवार में शोक की लहर दौड़ गई है। पुलिस ने मृतका के मायके पक्ष को सूचित कर दिया है और मामले की जांच कर रही है। परिजन खुर्जा के लिए रवाना हो गए हैं।
Related Articles
ककोड़ क्षेत्र में ट्रांसफार्मर 25 दिन से खराब,फसल सूखी:किसान ने वीडियो वायरल कर बिजली विभाग से लगाई गुहार...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • May 25, 2026
अनूपशहर में कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय में लगी आग:80 छात्राओं की बची जान,स्टाफ और पुलिस ने 30 मिनट में पाया काबू...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • May 25, 2026
बुलंदशहर में ईंट से सिर कुचलकर युवक की हत्या:पिता बोले - बुला कर ले गया था दोस्त,हिरासत में आरोपी,शनिवार शाम से था लापता...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • May 25, 2026