बुलंदशहर में किसान यूनियन ने निकाली तिरंगा यात्रा:यूपी में यूरिया की किल्लत से किसान परेशान,कलेक्ट्रेट पर दिया धरना...TV Newsकल तक
Reporter Kadeem Rajput TV Newsकल तक
August 22, 2025
बुलंदशहर में किसान यूनियन चढूनी के कार्यकर्ताओं ने तिरंगा यात्रा निकालकर कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। किसानों ने कई मुद्दों को लेकर अपनी मांगें रखीं। उत्तर प्रदेश में यूरिया की कमी से किसानों की फसलें प्रभावित हो रही हैं। किसानों का आरोप है कि कुछ सचिव माफियाओं से मिलकर यूरिया की कालाबाजारी कर रहे हैं। किसानों ने मांग की है कि सभी केंद्रों पर यूरिया की उचित मात्रा सुनिश्चित की जाए। साथ ही आवारा पशुओं की समस्या से भी किसान जूझ रहे हैं। आवारा पशु फसलों को नुकसान पहुंचा रहे हैं। किसानों ने इन पशुओं को पकड़कर गौशाला भेजने की मांग की है। तहसीलों में व्याप्त भ्रष्टाचार को लेकर भी किसानों ने आवाज उठाई। उनका कहना है कि लेखपाल और कानूनगो बिना पैसे लिए काम नहीं करते। सरकारी भूमि, तालाब, पोखर, चकरोड और नालियों पर माफियाओं के अवैध कब्जे की शिकायत भी की गई। उनका कहना है कि कार्रवाई के बाद भी माफिया दोबारा प्लाटिंग कर रहे हैं। किसानों ने बीकेडी द्वारा अवैध कॉलोनियों पर की गई कार्रवाई का मुद्दा भी उठाया। किसान यूनियन ने चेतावनी दी है कि 15 दिन के अंदर मांगों पर कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन किया जाएगा।
Related Articles

बुलंदशहर में चैत्र नवरात्रि का आठवां दिन:मंदिरों में उमड़ी भीड़,मां महागौरी की पूजा-अर्चना...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • March 26, 2026
कांग्रेस ने खुर्जा में गैस एजेंसी पर बांटे गुलाब:भाईचारे और मोहब्बत का दिया संदेश, कहा- कुछ लोग माहौल खराब कर रहे...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • March 26, 2026
बसपा पूर्व जिलाध्यक्ष के स्टोर पर फर्जी अफसरों की रेड:लोगों ने पकड़कर पीटा,आईकार्ड मांगते ही भागने लगे;पुलिस को सौंपा...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • March 26, 2026