कल्याण सिंह की चौथी पुण्यतिथि पर अलीगढ़ में हिंदू गौरवदिवस:अनूपशहर से हजारों लोग रवाना,सीएम योगी समेत कई मंत्री शामिल...TV Newsकल तक
Reporter Kadeem Rajput TV Newsकल तक
August 21, 2025
अलीगढ़ में 21 अगस्त यानि आज पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह की चौथी पुण्यतिथि पर हिंदू गौरव दिवस का आयोजन किया जा रहा है। इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और कई मंत्री शामिल होंगे। अनूपशहर से इस कार्यक्रम में भाग लेने के लिए 25 बसों व दर्जनों कारो में हजारों लोग रवाना हुए हैं। विधायक संजय शर्मा और पालिका अध्यक्ष ब्रजेश गोयल ने बसों को रवाना किया। अनूपशहर से कार्यक्रम में बड़ी संख्या में समर्थक कल्याण सिंह को श्रद्धांजलि देने पहुंचेंगे। कल्याण सिंह का जन्म 5 जनवरी 1932 को अतरौली के गांव मढ़ौली में हुआ था। वे 1967 में पहली बार विधायक बने। पिछड़े वर्ग में हिंदुत्व और हिंदी पट्टी में भगवा राजनीति के प्रमुख नेता के रूप में उभरे। उन्होंने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री के साथ-साथ राजस्थान और हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल के रूप में भी सेवा की। मरणोपरांत उन्हें पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया। 21 अगस्त 2021 को शाम लखनऊ पीजीआई में लंबी बीमारी के बाद उनका निधन हो गया था। उनकी दूसरी पुण्यतिथि पर हर वर्ष हिंदू गौरव दिवस मनाने का निर्णय लिया गया था। इसी क्रम में आज तालानगरी अलीगढ़ में यह कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। इस अवसर पर अभय गर्ग,रामपाल सिंह खालोर मंडल अध्यक्ष बिरौली भाजपा,विकाश सूर्यवंशी, सीपी सिंह, विनीत बंसल, तुषार गुप्ता, सोनू रस्तोगी, दिलीप भारद्वाज,एकांत गिरी आदि लोग रहे।
Related Articles

बुलंदशहर में चैत्र नवरात्रि का आठवां दिन:मंदिरों में उमड़ी भीड़,मां महागौरी की पूजा-अर्चना...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • March 26, 2026
कांग्रेस ने खुर्जा में गैस एजेंसी पर बांटे गुलाब:भाईचारे और मोहब्बत का दिया संदेश, कहा- कुछ लोग माहौल खराब कर रहे...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • March 26, 2026
बसपा पूर्व जिलाध्यक्ष के स्टोर पर फर्जी अफसरों की रेड:लोगों ने पकड़कर पीटा,आईकार्ड मांगते ही भागने लगे;पुलिस को सौंपा...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • March 26, 2026