किरायेदार महिला से छेड़छाड़ का मामला:पुलिस में शिकायत दर्जमकान बदलने के बाद भी पीछा नहीं छोड़ा...TV Newsकल तक
Reporter Kadeem Rajput TV Newsकल तक
August 21, 2025
बुलंदशहर के गुलावठी कोतवाली क्षेत्र में एक मकान मालिक पर किरायेदार महिला से छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। महिला लालडिग्गी निवासी फिरोज के मकान में किराए पर रहती थी। महिला का आरोप है कि फिरोज लगातार उससे छेड़छाड़ करता था। महिला ने उसे समझाने की कोशिश की। जब आरोपी नहीं माना तो महिला ने मकान बदल लिया। इसके बाद भी फिरोज ने उसका पीछा नहीं छोड़ा। एक दिन जब महिला घर के बाहर झाड़ू लगा रही थी, तब फिरोज ने उसे अकेला देखकर खींचने का प्रयास किया। महिला ने इसकी शिकायत अपनी सास से की। जब महिला के परिजनों ने फिरोज के परिवार से शिकायत की, तो आरोपी और उसकी पत्नी ने उन्हें जान से मारने की धमकी दी। फिरोज और उसकी पत्नी के खिलाफ बीएनएस की धारा 74, 75, 352, 351 (2) के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। पीड़िता ने कोतवाली पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
Related Articles
खेत पर कब्जे के विरोध में किसान को पीटा,अस्पताल में भर्ती,भू-माफियाओं ने लाठी-डंडों से किया घायल...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • February 09, 2026
बुलंदशहर पुलिस ने खोजकर मालिक को सौंपा:ककोड़ में 2 साल बाद मिला गुम हुआ मोबाइल,युवक ने किया धन्यवाद...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • February 09, 2026

बुलंदशहर पुलिस ने 164 खोए मोबाइल फोन बरामद किए:कोतवाली नगर ने 26 फोन बरामद किए,45 लाख रुपये के फोन मालिकों को सौंपे...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • February 09, 2026