बुलंदशहर में भाकियू कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट पर किया प्रदर्शन:मक्का खरीद केंद्र की मांग को लेकर किसानों का विरोध,एसडीएम को सौंपा ज्ञापन...TV News कलतक
Reporter Kadeem Rajput TV News कलतक
August 21, 2025
बुलंदशहर में भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक के कार्यकर्ताओं ने मक्का खरीद केंद्र की स्थापना की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। कार्यकर्ता राजे बाबू पार्क से कलेक्ट्रेट तक पहुंचे और धरना दिया। भाकियू के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष चौधरी मांगेराम त्यागी ने कहा कि बुलंदशहर मक्का उत्पादन का प्रमुख क्षेत्र है। इससे किसान बिचौलियों और दलालों को अपनी फसल बेचने को मजबूर हैं। मंडी में दलाली चरम पर है। प्रदेश सरकार के आदेश के बावजूद अभी तक मक्का खरीद केंद्र नहीं खोला गया है।
भाकियू ने चेतावनी दी...
युवा जिला अध्यक्ष ठाकुर शैलेंद्र आर्य ने अधिकारियों पर किसानों की अनदेखी का आरोप लगाया। भाकियू ने चेतावनी दी है कि यदि तत्काल कांटे नहीं लगवाए गए तो वे सड़कों पर मक्का बिखेर देंगे। अतिरिक्त एसडीएम बुलंदशहर को ज्ञापन सौंपा गया। अधिकारियों ने दोषी अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई का आश्वासन दिया। प्रदर्शन में कैलाश भक्तमाल गौतम, गुड्डू प्रधान, प्रदीप गौड़, हीरालाल शर्मा समेत सैकड़ों किसान मौजूद रहे।
Related Articles

बुलंदशहर में चैत्र नवरात्रि का आठवां दिन:मंदिरों में उमड़ी भीड़,मां महागौरी की पूजा-अर्चना...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • March 26, 2026
कांग्रेस ने खुर्जा में गैस एजेंसी पर बांटे गुलाब:भाईचारे और मोहब्बत का दिया संदेश, कहा- कुछ लोग माहौल खराब कर रहे...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • March 26, 2026
बसपा पूर्व जिलाध्यक्ष के स्टोर पर फर्जी अफसरों की रेड:लोगों ने पकड़कर पीटा,आईकार्ड मांगते ही भागने लगे;पुलिस को सौंपा...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • March 26, 2026