सेना के जवान से मारपीट का विरोध,मेरठ के भूनी टोल पर घटना,भाकियू का प्रदर्शन,स्याना में टोलकर्मियों का पुतला फूंका...TV Newsकल तक
Reporter Kadeem Rajput TV Newsकल तक
August 20, 2025

मेरठ के भूनी टोल प्लाजा पर सेना के जवान के साथ हुई मारपीट के विरोध में भारतीय किसान यूनियन (भाकियू) के कार्यकर्ताओं ने स्याना में प्रदर्शन किया। युवा जिलाध्यक्ष ठाकुर शैलेन्द्र आर्य के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने गढ़ स्टेट हाईवे स्थित भाकियू कैंप कार्यालय पर टोलकर्मियों का पुतला फूंका।
पंचायत की अध्यक्षता...
भाकियू अराजनैतिक की पंचायत का आयोजन मोगराम त्यागी के कैंप कार्यालय पर किया गया। पंचायत की अध्यक्षता यशपाल चौधरी ने की और संचालन गजेन्द्र लोधी ने किया। जिला प्रभारी धर्मवीर चाची ने कहा कि संगठन भूनी टोल पर सेना के जवान के साथ की गई मारपीट की कड़ी निंदा करता है। युवा जिलाध्यक्ष ठाकुर शैलेन्द्र आर्य ने चेतावनी दी कि अगर दोषी टोलकर्मियों पर कड़ी कार्रवाई नहीं की गई तो संगठन आंदोलन करेगा। उन्होंने मांग की कि प्रशासन टोलकर्मियों पर मुकदमा दर्ज कर उन्हें जेल भेजे और टोल कंपनी का ठेका निरस्त करे। कार्यक्रम में वीरेन्द्र चौधरी, जगवीर चौधरी, रमेशचन्द्र, राजपाल राठी, कान्ति त्यागी, दयाचन्द लोधी, मनोज लोधी, शावेज खान, युद्धवीर खान, अकुंर त्यागी और अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे। भाकियू नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि मांगें नहीं मानी गईं तो प्रदेश के सभी टोल प्लाजाओं को फ्री करा दिया जाएगा।
Related Articles
खेत पर कब्जे के विरोध में किसान को पीटा,अस्पताल में भर्ती,भू-माफियाओं ने लाठी-डंडों से किया घायल...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • February 09, 2026
बुलंदशहर पुलिस ने खोजकर मालिक को सौंपा:ककोड़ में 2 साल बाद मिला गुम हुआ मोबाइल,युवक ने किया धन्यवाद...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • February 09, 2026

बुलंदशहर पुलिस ने 164 खोए मोबाइल फोन बरामद किए:कोतवाली नगर ने 26 फोन बरामद किए,45 लाख रुपये के फोन मालिकों को सौंपे...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • February 09, 2026