खुर्जा मे छोटे भाई की हत्या करने वाला आरोपी गिरफ्तार:पुलिस ने तमंचा बरामद किया,शराब के पैसों के लिए किया था मर्डर...TV Newsकल तक
Reporter Kadeem Rajput TV Newsकल तक
August 20, 2025
खुर्जा में शराब के पैसों को लेकर हुए विवाद में छोटे भाई की हत्या करने वाले आरोपी बड़े भाई को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। गांव सीकरी में हुई इस घटना में विशाल ने अपने 23 वर्षीय छोटे भाई दाताराम की तमंचे से हत्या कर दी। पीड़ित के पिता गौरी शंकर ने 17 अगस्त को पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। उन्होंने बताया कि विशाल शराब का आदी है और गलत संगत में पड़ गया है। वह अक्सर परिवार को परेशान करता रहता था।घटना के दिन विशाल ने शराब के लिए पैसे मांगे। दाताराम के मना करने पर दोनों में झगड़ा हुआ। घायल दाताराम को कैलाश अस्पताल ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मृत्यु हो गई। गुस्से में विशाल ने गांव के बाहर दाताराम के सिर पर तमंचे की बट से वार कर दिया। खुर्जा कोतवाली प्रभारी पंकज राय के अनुसार, पुलिस ने आरोपी विशाल को सीकरी बिजलीघर के पास से गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। उसके पास से घटना में प्रयुक्त तमंचा भी बरामद हुआ है। उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।
Related Articles
खेत पर कब्जे के विरोध में किसान को पीटा,अस्पताल में भर्ती,भू-माफियाओं ने लाठी-डंडों से किया घायल...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • February 09, 2026
बुलंदशहर पुलिस ने खोजकर मालिक को सौंपा:ककोड़ में 2 साल बाद मिला गुम हुआ मोबाइल,युवक ने किया धन्यवाद...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • February 09, 2026

बुलंदशहर पुलिस ने 164 खोए मोबाइल फोन बरामद किए:कोतवाली नगर ने 26 फोन बरामद किए,45 लाख रुपये के फोन मालिकों को सौंपे...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • February 09, 2026