ग्रेटर नोएडा से बुलंदशहर जा रही कैब में हत्या:आरोपी गिरफ्तार,लूट के इरादे से दो यात्रियों ने ड्राइवर का गला काटा...TV Newsकल तक
Reporter Kadeem Rajput TV Newsकल तक
August 20, 2025
बुलंदशहर पुलिस ने कैब ड्राइवर हत्याकांड का खुलासा कर दिया है। फर्रुखाबाद के रहने वाले कैब ड्राइवर अजीत की हत्या के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी कुलदीप और मोनू ने ग्रेटर नोएडा से बुलंदशहर के लिए कैब बुक की थी। रास्ते में दोनों ने लूट की नीयत से ड्राइवर अजीत पर हमला कर दिया। जब अजीत ने विरोध किया तो आरोपियों ने उसका गला काट दिया। इसके बाद शव को छतारी थाना क्षेत्र में फेंककर कैब लेकर फरार हो गए। शुरुआत में मृतक के पिता ने गांव के चार लोगों पर आरोप लगाया था। 16 अगस्त को छतारी थाना क्षेत्र की सड़क किनारे अजीत का शव मिला था। पुलिस जांच में ये आरोप गलत निकले। एसपी देहात डॉ. तेजवीर सिंह के अनुसार, सीसीटीवी फुटेज और इलेक्ट्रॉनिक सबूतों की मदद से वारदात का खुलासा किया गया। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।
Related Articles

बुलंदशहर में चैत्र नवरात्रि का आठवां दिन:मंदिरों में उमड़ी भीड़,मां महागौरी की पूजा-अर्चना...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • March 26, 2026
कांग्रेस ने खुर्जा में गैस एजेंसी पर बांटे गुलाब:भाईचारे और मोहब्बत का दिया संदेश, कहा- कुछ लोग माहौल खराब कर रहे...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • March 26, 2026
बसपा पूर्व जिलाध्यक्ष के स्टोर पर फर्जी अफसरों की रेड:लोगों ने पकड़कर पीटा,आईकार्ड मांगते ही भागने लगे;पुलिस को सौंपा...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • March 26, 2026