शिकारपुर में वाहन चोर गिरफ्तार:छतारी पुलिस ने नरायनपुर नहर पुल से दो आरोपियों को चोरी की विक्की के साथ पकड़ा...TV Newsकल तक
Reporter Kadeem Rajput TV Newsकल तक
August 19, 2025
शिकारपुर के थाना छतारी पुलिस ने सोमवार को नरायनपुर नहर पुल के पास से दो वाहन चोरों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से चोरी की एक विक्की XL-100 हैवी ड्यूटी बरामद की है। गिरफ्तार आरोपियों में बुलंदशहर के थाना डिबाई क्षेत्र के दानपुर गांव का गोविंद कुमार और अलीगढ़ के थाना जवां क्षेत्र के नगला मीरपुर का करन कुमार शामिल हैं। इस मामले में थाना छतारी में मुकदमा दर्ज किया गया है। बरामद विक्की को आरोपियों ने अलीगढ़ के थाना क्वार्सी क्षेत्र की रामघाट रोड से चोरी किया था। दोनों आरोपियों के खिलाफ थाना क्वार्सी में भी वाहन चोरी का एक मुकदमा दर्ज है। गिरफ्तारी में थानाध्यक्ष संदीप कुमार, उप-निरीक्षक अमित कुमार और हेड कांस्टेबल जयवीर सिंह की टीम शामिल रही। आरोपियों को न्यायिक हिरासत से जेल भेज दिया है।
Related Articles

बुलंदशहर में चैत्र नवरात्रि का आठवां दिन:मंदिरों में उमड़ी भीड़,मां महागौरी की पूजा-अर्चना...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • March 26, 2026
कांग्रेस ने खुर्जा में गैस एजेंसी पर बांटे गुलाब:भाईचारे और मोहब्बत का दिया संदेश, कहा- कुछ लोग माहौल खराब कर रहे...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • March 26, 2026
बसपा पूर्व जिलाध्यक्ष के स्टोर पर फर्जी अफसरों की रेड:लोगों ने पकड़कर पीटा,आईकार्ड मांगते ही भागने लगे;पुलिस को सौंपा...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • March 26, 2026