अनूपशहर में किसान नेता व पत्नी की लाठी-डंडों से पिटाई:पड़ोसी ने घर में घुसकर की मारपीट, धारदार हथियार से किया वार...TV Newsकल तक
Reporter Kadeem Rajput TV Newsकल तक
August 19, 2025
अनूपशहर में एक किसान नेता व पत्नी के साथ उनके घर में घुसकर मारपीट का मामला सामने आया है। भारद्वाज कालोनी निवासी लाली देवी और उनके पति भागेश के साथ पड़ोसी परिवार ने मारपीट की। घटना 18 अगस्त की सुबह 9 बजे की है। पड़ोसी के दोनो बेटे तथा पत्नी लाठी-डंडे और धारदार हथियार लेकर पीड़ित के घर में घुस गए। पड़ोसी के आरोपित बेटे ने धारदार हथियार से भागेश के सिर पर वार किया, जिससे उन्हें गंभीर चोटें आईं। आरोपियों ने भागेश पर हमला कर दिया। जब लाली देवी अपने पति की मदद के लिए आईं, तो आरोपित ने तमंचे से उनके मुंह पर वार किया। पड़ोसी की आरोपित पत्नी और आरोपित बेटे ने लाली देवी को पकड़कर गिरा दिया और लात-घूंसों से मारपीट की। आरोप है कि आरोपी जाते समय जान से मारने की धमकी देकर गए। मोहल्ले के लोगों ने बीच-बचाव कर दंपति को बचाया। यह घटना पुरानी रंजिश का नतीजा बताई जा रही है। कोतवाली प्रभारी अनूपशहर ने बताया कि मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
Related Articles

बुलंदशहर में चैत्र नवरात्रि का आठवां दिन:मंदिरों में उमड़ी भीड़,मां महागौरी की पूजा-अर्चना...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • March 26, 2026
कांग्रेस ने खुर्जा में गैस एजेंसी पर बांटे गुलाब:भाईचारे और मोहब्बत का दिया संदेश, कहा- कुछ लोग माहौल खराब कर रहे...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • March 26, 2026
बसपा पूर्व जिलाध्यक्ष के स्टोर पर फर्जी अफसरों की रेड:लोगों ने पकड़कर पीटा,आईकार्ड मांगते ही भागने लगे;पुलिस को सौंपा...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • March 26, 2026