बुलंदशहर में नाबालिग से गैंगरेप:मुख्य आरोपी गिरफ्तार,वीडियो से ब्लैकमेलिंग के बाद पीड़िता ने जहर खाकर दी जान...TV Newsकल तक
Reporter Kadeem Rajput TV Newsकल तक
August 19, 2025
बुलंदशहर के आहार थाना क्षेत्र में एक नाबालिग ने आत्महत्या कर ली। पीड़िता ने जहर खाकर अपनी जान दे दी। परिवार का आरोप है कि गांव के तीन दबंगों ने 9 अगस्त को उनकी बेटी के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। आरोपियों ने घटना का वीडियो बना लिया। इसके बाद वे पीड़िता को लगातार ब्लैकमेल करते रहे। मानसिक तनाव में आकर पीड़िता ने 14 अगस्त को जहर खा लिया। दो दिन बाद 16 अगस्त को इलाज के दौरान उसकी मृत्यु हो गई। परिवार ने पुलिस को सूचित किए बिना अंतिम संस्कार कर दिया। शिकायत में स्पष्ट किया गया है कि वीडियो वायरल करने की धमकी और ब्लैकमेलिंग से परेशान होकर पीड़िता ने आत्महत्या की। बाद में मृतका के पिता की शिकायत पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज की। अन्य आरोपियों की तलाश जारी है। एसपी देहात डॉ तेजवीर सिंह ने बताया कि पुलिस ने मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
Related Articles
खेत पर कब्जे के विरोध में किसान को पीटा,अस्पताल में भर्ती,भू-माफियाओं ने लाठी-डंडों से किया घायल...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • February 09, 2026
बुलंदशहर पुलिस ने खोजकर मालिक को सौंपा:ककोड़ में 2 साल बाद मिला गुम हुआ मोबाइल,युवक ने किया धन्यवाद...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • February 09, 2026

बुलंदशहर पुलिस ने 164 खोए मोबाइल फोन बरामद किए:कोतवाली नगर ने 26 फोन बरामद किए,45 लाख रुपये के फोन मालिकों को सौंपे...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • February 09, 2026