बुलंदशहर में नाबालिग के साथ दुष्कर्म:पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार,घर में अकेली लड़की से चचेरे भाई ने किया रेप...TV Newsकल तक
Reporter Kadeem Rajput TV Newsकल तक
August 18, 2025
बुलंदशहर के चोला थाना क्षेत्र में एक नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोपी पीड़िता का चचेरा भाई है। पीड़िता के परिजनों ने थाने में शिकायत दर्ज कराई है। घटना उस समय हुई जब पीड़िता घर पर अकेली थी। उसके परिजन खेतों में काम करने गए थे। इसी दौरान आरोपी युवक घर में घुस आया। उसने नाबालिग के साथ दुष्कर्म किया और फरार हो गया। जब परिजन खेत से वापस लौटे, तब पीड़िता ने उन्हें पूरी घटना बताई। परिजन तुरंत पीड़िता को लेकर थाने पहुंचे। पुलिस ने परिवार की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। थाना प्रभारी के अनुसार, पीड़िता को मेडिकल परीक्षण के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
Related Articles
ककोड़ में साइबर सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम:बड़ी संख्या में मौजूद रहे विद्यार्थी,एनएसएस ने आयोजित किया...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • November 08, 2025
बुलंदशहर में प्लेटलेट्स रिपोर्ट में फर्जीवाड़ा उजागर:दूसरी में 1.09 लाख प्लेटलेट्स बताईं,एक लैब में 12 हजार...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • November 08, 2025
बुलंदशहर कोर्ट ने नौ गवाहों के बयान पर सुनाई सजा:दहेज हत्या के दोषी पति को 7 साल की कैद,5 हजार जुर्माना भी लगाया...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • November 08, 2025