बुलंदशहर में बड़े भाई ने की छोटे भाई की हत्या:अस्पताल में दम तोड़ा,मामूली कहासुनी के बाद पीट-पीटकर किया लहूलुहान...TV Newsकल तक
Reporter Kadeem Rajput TV Newsकल तक
August 18, 2025
बुलंदशहर में बड़े भाई ने छोटे भाई की पीट-पीटकर हत्या कर दी। रविवार की सुबह पैसे के लेनदेन को लेकर दोनों में विवाद हो गया, जिसके बाद बड़े भाई ने इतना पीटा कि छोटे भाई की मौत हो गई। पूरा मामला खुर्जा थाना क्षेत्र के सीकरी गांव का है। पिता गौरी शंकर ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनके दो बेटे विशाल और दाताराम थे। बड़ा बेटा विशाल शराब का लती हो चुका था और गलत संगत में पड़कर आए दिन पैसे मांगता था। विरोध करने पर परिवार के साथ गाली-गलौच व मारपीट करता था। 17 अगस्त की सुबह करीब 9:30 बजे उनका छोटा बेटा दाताराम (उम्र 23 वर्ष) मोटरसाइकिल से कहीं जा रहा था, तभी गांव के बाहर चन्द्रपाल सिंह के घर के पास विशाल ने उसे रोक लिया और गाली-गलौच करते हुए अचानक तमंचा निकालकर उसकी बट से सिर पर कई बार वार किया। हमले में दाताराम गंभीर रूप से घायल होकर लहूलुहान हो गया और मौके पर ही गिर पड़ा। गंभीर हालत में दाताराम को कैलाश अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मृत्यु हो गई। घटना को ग्रामीणों ने भी देखा और परिजन मौके पर पहुंचे तो विशाल वहां से फरार हो चुका था। पिता गौरी शंकर ने थाने में तहरीर देकर अपने बड़े बेटे विशाल के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है, वहीं आरोपी की तलाश जारी है। मौके पर फॉरेंसिक टीम ने जांच की। सीओ खुर्जा पूर्णिमा सिंह ने बताया कि सीकरी गांव में पारिवारिक विवाद के चलते विशाल ने अपने छोटे भाई दाताराम की पिटाई कर दी, जिससे उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। पिता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और आरोपी की गिरफ्तारी के लिए दबिश जारी है।
Related Articles

बुलंदशहर में चैत्र नवरात्रि का आठवां दिन:मंदिरों में उमड़ी भीड़,मां महागौरी की पूजा-अर्चना...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • March 26, 2026
कांग्रेस ने खुर्जा में गैस एजेंसी पर बांटे गुलाब:भाईचारे और मोहब्बत का दिया संदेश, कहा- कुछ लोग माहौल खराब कर रहे...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • March 26, 2026
बसपा पूर्व जिलाध्यक्ष के स्टोर पर फर्जी अफसरों की रेड:लोगों ने पकड़कर पीटा,आईकार्ड मांगते ही भागने लगे;पुलिस को सौंपा...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • March 26, 2026